फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar CM Pragati Yatra: 27 को मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश, तैयारियों में जुटे अधिकारी, ऐसे निपटा रहे समस्या

Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
सार

Bihar CM Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का असर क्या है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन गांवों में अब तक सड़कें नहीं थीं, वहां भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जहां पहले ग्रामीणों की समस्याएं अनसुनी की जाती थीं, वहां अब जगह-जगह कैंप लगाकर तुरंत समस्या का निराकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar CM Pragati Yatra: CM Nitish Kumar on Muzaffarpur Visit on 27th December officials busy in preparations
सीएम नीतीश कुमार के दौरे को लेकर तैयारी जारी। - फोटो : Amar Ujala

Bihar CM Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' हैं। 27 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के नरौली में पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। जिस पंचायत और गांव में सीएम का दौरा होना है, वहां अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। वर्तमान में भी अधिकारी आम लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। जिले के डीएम सुब्रत सेन खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि लोगों की ओर अब तक 4000 से अधिक आवेदन दिए गए हैं। जिनमें सड़क, आवास योजना समेत अन्य अन्य ग्रामीण समस्याएं शामिल हैं।



नरौली डीह पंचायत में आएंगे सीएम नीतीश कुमार
जानकारी के अनुसार मुशहरी प्रखंड स्थित नरौली डीह पंचायत में मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे पंचायत सरकार भवन, उप-स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सुविधा केंद्र और जीविका भवन का निरीक्षण करेंगे। ये सभी भवन हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं। वर्तमान में पंचायत भवन के रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 27 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार नरौली डीह पंचायत भवन पहुंचकर पंचायत भवन, जीविका भवन, उप-स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Bihar CM Pragati Yatra: CM Nitish Kumar on Muzaffarpur Visit on 27th December officials busy in preparations
सीएम नीतीश कुमार के दौरे को लेकर तैयारी जारी। - फोटो : Amar Ujala

पीपल के पेड़ के नीचे लगा कैंप, तुरंत हो रहा है समस्या का समाधान 
सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का असर क्या है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन गांवों में अब तक सड़कें नहीं थीं, वहां भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जहां पहले ग्रामीणों की समस्याएं अनसुनी की जाती थीं, वहां अब जगह-जगह कैंप लगाकर तुरंत समस्या का निराकरण किया जा रहा है। नरौली डीह पंचायत पंचायत के जिन ग्रामीणों को आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय की राशि या नल-जल योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर कैंप में पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने कैंप लगाने के लिए खाली स्थानों का उपयोग किया है। पीपल के पेड़ या फिर फिर किसी दुकान के पास यह कैंप लगाए गए हैं। 

Bihar CM Pragati Yatra: CM Nitish Kumar on Muzaffarpur Visit on 27th December officials busy in preparations
नए पंचायत भवन में चल रहा पुताई का काम। - फोटो : Amar Ujala

डीएम खुद ले रहे जायजा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नरौली डीह स्थित नए पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को आवेदन दिए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण की राशि और नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। डीएम ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक इस पंचायत में 4000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच कर निराकरण किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में आने वाले आवेदनों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed