फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mannequin demanded Renewable energy for irrigation

बिहार विस चुनाव: खेतों में जानवरों को भगाने वाले पुतले अब कर रहे हक की बात, जानें क्या हैं मांग 

Wed, 14 Oct 2020 08:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mannequin demanded Renewable energy for irrigation
अक्षय उर्जा की मांग करने वाले पुतले ⁣ - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी पूरे चरम पर है। राजनीतिक दलों की ओर से जनता जनार्दन को रिझाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन इन सबके बीच जनता जनार्दन भी इस बार बगैर किसी प्रलोभन में आए अपने हक की बात कर रही है। इस बार बिहार के गया जिले के किसानों ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को अपनी मांग बताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है और खेतों में जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले पुतलों के माध्यमों अब हक की बात की जा रही है। 

विज्ञापन


गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के करजरा गांव में किसानों ने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए खेतों में पुतले लगा दिए हैं। पुतलों पर सिंचाई के लिए अक्षय ऊर्जा की मांग रखी गई है।

विज्ञापन

Mannequin demanded Renewable energy for irrigation
अक्षय उर्जा की मांग करने वाले पुतले ⁣ - फोटो : अमर उजाला
ये पुतले सड़क किनारे खेतों में इस प्रकार लगाये गये हैं कि आने वाले प्रत्याशियों की नजर इन पर जरूर पड़े। पहली बार में खेतों में लगे पुतलों से भ्रम होता है कि ये पशु-पक्षियों को भगाने के लिए लगाये गये हैं।

Mannequin demanded Renewable energy for irrigation
अक्षय उर्जा की मांग करने वाले पुतले ⁣ - फोटो : अमर उजाला
लेकिन पुतलों पर टंगा अक्षय ऊर्जा की मांग का बड़ा सा बोर्ड अपनी बात स्पष्ट कर दे रहा है। गांव के किसानों का कहना है कि इस इलाके में सिंचाई बिजली पर निर्भर है और जो बिजली मिलती है, उससे सारा काम निपटाना संभव नहीं होता। अक्सर लो वोल्टेज की परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed