फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: जहानाबाद में पानी न मिलने से लोग परेशान; एनएच-110 को जामकर किया प्रदर्शन, आवाजाही बाधित

Sun, 09 Jun 2024 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jun 2024 05:59 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद में पानी न मिलने से लोग परेशान; एनएच-110 को जामकर किया प्रदर्शन, आवाजाही बाधित
Bihar News: People in Jehanabad are upset due to lack of water; protested by blocking NH110, traffic disrupted
 
विज्ञापन
Bihar News: People in Jehanabad are upset due to lack of water; protested by blocking NH110, traffic disrupted
10 दिन से पानी न आने से लोग काफी परेशान हैं - फोटो : अमर उजाला

बिहार के जहानाबाद में पानी न मिलने के कारण काको बाजार के लोगों का गुस्सा फूट गया। जहां लोगों ने एनएच-110 को जाम कर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। दरअसल, काको नगर पंचायत के कई वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Bihar News: People in Jehanabad are upset due to lack of water; protested by blocking NH110, traffic disrupted
10 दिन से पानी न आने से लोग काफी परेशान हैं - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि पानी टंकी का मोटर खराब होने के कारण 10 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही थी। इसकी शिकायत लोगों द्वारा पीएचडी विभाग को की गई थी। लेकिन पीएचडी विभाग के पदाधिकारी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण रविवार को सुबह बाजार वासी एनएच-110 जामकर पानी आपूर्ति करने की मांग करने लगे। वहीं, जब इस घटना की सूचना काको थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटवाया। इस दौरान आधे घंटे तक एनएच-110 पर यातायात बाधित रहा।
 
Bihar News: People in Jehanabad are upset due to lack of water; protested by blocking NH110, traffic disrupted
10 दिन से पानी न आने से लोग काफी परेशान हैं - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रचंड गर्मी के कारण पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस समय पानी भी सप्लाई नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि मोटर खराब होने की सूचना विभाग को दी गई। लेकिन विभाग द्वारा तत्परता से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण पानी के लिए हाहाकार मचा है। उन्होंने कहा कि जिले का तापमान लगातार 44 डिग्री रहने और गर्मी के कारण पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसके कारण चापाकल ने भी पानी देना बंद कर दिया है। एक दो चापाकल पानी दे रहे हैं, जिनपर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रहती है। महिलाएं सिर पर पानी ले जाकर किसी तरह घर में खाना-पीना बना रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी न रहने के कारण हम लोग स्नान भी नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 12 बजे तक पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद हम लोगों ने सड़क जाम हटा लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed