Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Devotees thronged to perform Jalabhishek of Baba Dudheshwarnath in Aurangabad on second Monday of Sawan
{"_id":"64b539c35149bfeeba0903f8","slug":"devotees-thronged-to-perform-jalabhishek-of-baba-dudheshwarnath-in-aurangabad-on-second-monday-of-sawan-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: दूसरी सोमवारी पर बिहार के देवघर देवकुंड में बाबा दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: दूसरी सोमवारी पर बिहार के देवघर देवकुंड में बाबा दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:23 PM IST
सार
Sawan 2023: दूसरी सोमवारी पर बिहार के देवघर देवकुंड में बाबा दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब
Devotees thronged to perform Jalabhishek of Baba Dudheshwarnath in Aurangabad on second Monday of Sawan
विज्ञापन
1 of 3
दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवभक्ति के माह सावन की दूसरी सोमवारी पर राज्य विभाजन के बाद बिहार का देवघर कहे जाने वाले औरंगाबाद के गोह प्रखंड में देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह तीन बजे से ही शिवभक्तों का जमावड़ा लगने लगा। दूर-दराज से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की टोली दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर ही देवकुंड पहुंची हुई थी।
2 of 3
बाबा की पूजा करने को आतुर कतारों में खड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही बाबा दुधेश्वरनाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ कतारें और लंबी होती चलीं गई। भक्तगण लाइन में लगकर बाबा के दरबार में पहुंचे। जलाभिषेक कर माथा टेका और मुरादें मांगी। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, अक्षत और फूल से लेकर अन्य कई तरह की वस्तुओं से बाबा का अभिषेक किया। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिवभक्तों ने मन की मुराद मांगी। हर श्रद्धालु में बाबा दुधेश्वरनाथ का दीदार करने को लेकर अलग ही उत्सुकता दिख रही थी।
सावन के दूसरे सोमवार पर देवकुंड आए हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। इसके अलावा श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सहस्त्रधारा तालाब के घाटों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। बोट के साथ निगरानी भी की जा रही थी। बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य सड़क से मंदिर के मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग की गई थी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए 20 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उनसे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी की जा रही है। गर्भ गृह में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसी तरह से अरवल और औरंगाबाद की सीमा पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां भी दोनों जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग का इंतजाम किया गया है।
3 of 3
सावन की दूसरी सोमवारी को भारी तादाद में दुधेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी सोमवारी की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर रखी है। अतिरिक्त महिला कांस्टेबल के साथ-साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार अहले सुबह तीन बजे से ही दल बल के साथ मौजूद रहे। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के समय किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना न पड़े। साथ ही सुरक्षा कारणों को लेकर मंदिर के आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल के जवान कांवड़ियों की देखरेख करते रहे। इस दौरान देवकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पुलिस तैनात रही।
सावन माह की दूसरे सोमवारी पर हजारों कांवड़ियों ने बाबा दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। अरवल जिले से आए कांवड़ियों ने बताया कि शुक्रवार को पटना के गाय घाट से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए चार बजे सुबह देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। सावन का महीना आते ही यहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का तांता लग जाता है। शिव भक्तों, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई देता है। महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर हर-हर महादेव के नारे के साथ अपने इष्ट देवता महादेव के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनौती की कामना करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।