Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
CM Nitish reached Rajgir to inspect Malmas fair, Tejashwi Yadav missing from banner-poster
{"_id":"64a946197f84a424e7028975","slug":"cm-nitish-reached-rajgir-to-inspect-malmas-fair-tejashwi-yadav-missing-from-banner-poster-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मलमास मेले का निरीक्षण करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, बैनर-पोस्टर से तेजस्वी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मलमास मेले का निरीक्षण करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, बैनर-पोस्टर से तेजस्वी गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:48 PM IST
सार
Bihar News: मलमास मेले का निरीक्षण करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, बैनर-पोस्टर से तेजस्वी गायब
CM Nitish reached Rajgir to inspect Malmas fair, Tejashwi Yadav missing from banner-poster
राजकीय राजगीर मलमास मेला 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री करीब एक बजे राजगीर पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मलमास मेला शुरू होने के पहले दूसरी बार राजगीर आए हैं। इससे पहले दो जून को मलमास मेले की तैयारी का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे थे। जिला प्रशासन के द्वारा भी लगातार मलमास मेला की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम शशांक शुभंकर नियमित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
2 of 4
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
साधु-संतों के लिए अलग व्यवस्था
आने वाले श्रद्धालुओं के किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा राजगीर स्थित सरस्वती नदी और वैतरणी नदी की उड़ाही कर घाटों का जीर्णोद्धार कराया गया है। कहा जाता है कि एक महीने तक 33 कोटि देवी-देवता राजगीर में ही प्रवास करते हैं। इसे लेकर देश के कोने-कोने से साधु-संत शाही स्नान और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करने के लिए राजगीर पहुंचते हैं। साधु-संतों के आवासन के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार पीने के लिए शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पर गंगाजल के नल की व्यवस्था की गई है।
3 of 4
व्यवस्थाओं की जानकारी लेते सीएम नीतीश
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को पीने के लिए मिलेगा गंगाजल
मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचकर सबसे पहले वैतरणी घाट गए। जहां उन्होंने वैतरणी नदी में की गई उड़ाही और बनाए गए घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्रह्म कुंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने बारीकी से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ब्रह्म कुंड परिसर में सप्तधारा का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने गर्म पानी का सेवन भी किया। राजगीर में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार गंगाजल पीने के लिए मिलेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम नीतीश कुमार ने कर दी। मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का घूम-घूम कर जायजा लिया। हालांकि वे मीडिया से बिना मुखातिब हुए ही पटना लौट गए।
मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था, शुद्ध गंगाजल, स्वच्छ शौचालय व स्नानागार, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन में सब ठीक है?
राजगीर में एक और देखने वाली दिलचस्प चीज दिखी जहां होर्डिंग और बैनर में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही नजर आए। जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर कहीं नहीं दिखी। कुछ दिनों से चल रहे जदयू और राजद के बीच सियासी उठापटक के बीच बैनर पोस्टर में यह साफ संकेत दे रहे हैं कि महागठबंधन में शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।