फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Politics: राजगीर में BSP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू;  लोकसभा चुनाव में अकेले ताल ठोकेगी पार्टी

Tue, 04 Jul 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

Bihar Politics: राजगीर में BSP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू;  लोकसभा चुनाव में अकेले ताल ठोकेगी पार्टी
BSP's three-day training camp begins in Rajgir; The party will fight alone in the Lok Sabha elections
 

विज्ञापन
BSP's three-day training camp begins in Rajgir; The party will fight alone in the Lok Sabha elections
बसपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

बिहार के राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल में बहुजन समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गया है। शिविर में अलग-अलग विंग के तीन हजार कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लालजी मेघानकर और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी शामिल हुए।


 
‘पार्टी पूरी मजबूती के साथ लौटेगी’
मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि पूरे प्रदेश से हमारे जो मुख्य कार्यकर्ता हैं, वे भाग लेने के लिए राजगीर पहुंचे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्ष को गोलबंद करने के सवाल पर रामजी गौतम ने कहा कि दिल मिले न मिले हाथ मिलाने वाली कहावत नीतीश कुमार कर रहे हैं।  इससे कुछ नहीं होने वाला है। इस देश में विपक्ष को जोड़ सकती है तो वह बहुजन समाजवादी पार्टी है और इससे पहले हुआ भी है। बिहार की जनता ने ठान लिया है कि पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को रोकना है और बहुजन समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लौटेगी।

BSP's three-day training camp begins in Rajgir; The party will fight alone in the Lok Sabha elections
बीएसपी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

‘विपक्षी एकता सिर्फ एक शिगूफा’
विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से भाजपा पर कोई असर पड़ने के सवाल पर सांसद ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यह सिर्फ एक शिगूफा है। जो मेन मुद्दे हैं जनता के लिए, किसी ने उनपर कोई काम नहीं किया। बिहार में शिक्षा का जो स्तर है उसे सबसे खराब माना जाता है। लॉ एंड ऑर्डर की सबसे बुरी स्थिति है। चार साल पहले जब मैं राजगीर आया था। तब भी वही फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा था जो अब तक नहीं बना है। पटना या आसपास के रहने वाले गरीब आदिवासी परिवार के पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं है। इस पर सरकार कोई काम नहीं कर रही है। जो पैसे बिहार के गरीब गुरबा परिवार के शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कार्यों पर खर्च किए जाने थे। उन सभी पैसों को इन लोगों ने अपनी जेब में रखने का काम किया है।

BSP's three-day training camp begins in Rajgir; The party will fight alone in the Lok Sabha elections
राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का स्वागत करते नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

‘BSP आगामी लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी’
रामजी ने कहा कि बिहार में बीएसपी पूरी ताकत के साथ पार्लियामेंट्री चुनाव में उभर कर सामने आएगी। बिहार के अंदर असेंबली के चुनाव में भी हम लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कई सीटों पर हम कुछ वोटों के अंतर से हार गए और एक सीट जीते भी हैं। आज पूरा जो दलित समुदाय बहुजन समाज है, जिन्हें लगता है कि देश में संवैधानिक अधिकार रहना चाहिए, आरक्षण रहना चाहिए और शिक्षा रहनी चाहिए। वे तमाम तबके के लोग बीएसपी के साथ जुड़ने को तैयार बैठे हैं।
वहीं, राज्यसभा सांसद ने कहा कि बीएसपी अकेले दम पर बिहार समेत पूरे देश में चुनाव लड़ेगी। बीएसपी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSP's three-day training camp begins in Rajgir; The party will fight alone in the Lok Sabha elections
अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

‘शिविर में कार्यकर्ता बसपा का विजन जानेंगे’
बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। बसपा के विजन के बारे में देशभर से आए कार्यकर्ता यहां सीखेंगे कि कैसे पार्टी को आगे बढ़ाया जाए। कांशीराम जी की क्या सोच थी कि उन्होंने पार्टी की स्थापना की थी और क्या उनका उद्देश्य था। इन सब के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागृत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed