फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Advocate Association election in Patna High Court, voting on 30 posts

Bihar : पटना हाईकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के लिए वोटिंग समाप्त, कल होगा 144 प्रत्याशी के किस्मत का फैसला

Fri, 07 Apr 2023 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Apr 2023 05:05 PM IST
सार

पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए चुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह से से शुरू हुई वोटिंग 5:00 बजे तक हुई। उच्च न्यायालय के अधिकारियों के देखरेख में संपन्न हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Bihar News; Advocate Association election in Patna High Court, voting on 30 posts
पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता संघ का चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए चुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह से से शुरू हुई वोटिंग 5:00 बजे तक हुई। उच्च न्यायालय के अधिकारियों के देखरेख में संपन्न हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यह चुनाव 30 पदों के लिए हो रहे हैं। इस बार अधिवक्ता या एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में 144 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को वोटों की गिनती होगी इसके बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार 
वोटिंग के बाद निकले अधिवक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट एसोसिएशन में वोट डाल कर काफी खुशी हुई मिल रही है। सभी अधिवक्ता अलग-अलग पदों पर हो रहे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से हुआ। इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार खड़े हैं। वही अध्यक्ष पद के लिए 15 अधिवक्ता चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर किस्मत आजमाने वालों में राजेंद्र नारायण राजीव कुमार वर्मा, विंध्य केसरी कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा अरुण कुमार समेत 15 अधिवक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन

Bihar News; Advocate Association election in Patna High Court, voting on 30 posts
अपने लिए वोट मांगे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट सेक्रेटरी के 3 पद पर 25 उम्मीदवार
इधर, सीनियर सेक्रेटरी पद पर 13 उम्मीदवार, ज्वाइंट सेक्रेटरी के 3 पद पर 25 उम्मीदवार और असिस्टेंट सेक्रेटरी के 3 पद पर 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव मेंबर के साथ पद पर 21 उम्मीदवार विजिलेंस कमिटी के 3 पद पर सात उम्मीदवार, सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर के 5 पद पर 8 उम्मीदवार,  ट्रेजर यानी कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 6 उम्मीदवार और लाइब्रेरी मेंबर के 1 पद पर दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed