फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   volkswagen tiguan allspace 7 seater vw tiguan allspace india launch tiguan allspace 2020 price

Volkswagen ने लॉन्च की 7-सीटर SUV Tiguan AllSpace, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 06 Mar 2020 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
volkswagen tiguan allspace 7 seater vw tiguan allspace india launch tiguan allspace 2020 price
Volkswagen Tiguan AllSpace - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपनी नई SUV (एसयूवी) Tiguan AllSpace (टिगुआन ऑलस्पेस) भारत में लॉन्च कर दी है। Tiguan AllSpace एसयूवी कार कंपनी के लाइनअप में 5-सीटर Tiguan SUV से ऊपर रखी गई है। Tiguan AllSpace में 7 सीटें स्टैंडर्ड मिलेंगी। Volkswagen India ने इस महीने की शुरुआत में इस एसयूवी को भारत में बड़े परिवारों के लिए सात-सीटर विकल्प के रूप में शोकेस किया था। जिसके बाद कंपनी ने Tiguan AllSpace के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

इंजन
Volkswagen India ने टिगुआन ऑलस्पेस को समूह की भारत 2.0 प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में एसयूवी की एक श्रेणी में लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। Tiguan AllSpace SUV में BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन है।  Volkswagen Tiguan All-Space में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसलिए इस मॉडल में टर्बोचार्ज्ड 2-लीटर TSI इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 hp का पीक पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की इस नई एसयूवी में 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा, जिसमें  7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट ट्रांसमिशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
Tiguan AllSpace के ज्यादातर हिस्सों की स्टाइलिंग और लुक मौजूदा मॉडल Tiguan के जैसी ही है। हालांकि इसकी लंबाई 5-सीटर Tiguan से थोड़ी ज्यादा है। नई एसयवी का लुक काफी बोल्ड है। इसमें नई LED लाइट्स, आकर्षक DRL दी गई हैं। साथ ही इसके ग्रिल में भी कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। इस कार में डुअल-टोन 17-इंज अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें एक बड़ा चमकदार स्पॉयलर भी मिलेगा। 
विज्ञापन

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो Tiguan AllSpace में एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, 7 एयरबैग, टायर मॉनिटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा स्टैंडर्ड मिलेगा। 

इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी कार का केबिन काफी आलीशान है और इसमें बहुत स्पेस मिलता है। टिगुआन ऑलस्पेस में बहुत बड़ा बूट स्पेस मिलता है जिसमें सभी सीटों के साथ 340 लीटर सामान रखने की क्षमता है, और सीट्स की दो पंक्तियों को हटा देने के बाद यह 1274 लीटर तक हो जाता है। 

कीमत
7-सीटर Tiguan AllSpace 7 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.12 लाख रुपये से शुरू होगी। भारत में इसका मुकाबला Honda CR-V (होंडा सीआर-वी), Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) और Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टुरस जी4) से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed