फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sales: टू-व्हीलर की बिक्री में यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा, कार बिक्री में महाराष्ट्र भारत में नंबर वन

Fri, 16 Feb 2024 07:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh leads in total vehicle sales across various segments in Oct-Dec quarter of FY 2023-24
Car sales India - फोटो : For Reference Only
भारत में वाहन निर्माताओं के संगठन (सियाम) (SIAM) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के लिए केंद्र शासित प्रदेश/राज्य-वार वाहन बिक्री डेटा जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कुल वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान का नंबर है, जिन्होंने वाहन क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है।
Uttar Pradesh leads in total vehicle sales across various segments in Oct-Dec quarter of FY 2023-24
car sales - फोटो : For Reference Only
यात्री वाहन बिक्री: महाराष्ट्र का है राज
कार बिक्री की बात करें तो, पैसेंजर वाहन (पीवी) सेगमेंट में कुल बिक्री का 11.96 प्रतिशत हिस्सा लेकर महाराष्ट्र भारत में सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है, जिसने 10.04 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है। जबकि गुजरात बाजार के 8.46 प्रतिशत हिस्से के साथ तीसरे नंबर पर है।
Uttar Pradesh leads in total vehicle sales across various segments in Oct-Dec quarter of FY 2023-24
Two Wheeler Sales - फोटो : For Reference Only
टू-व्हीलर वाहन बिक्री: इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पछाड़ा
टू-व्हीलर वाहन श्रेणी में, उत्तर प्रदेश ने 14.35 प्रतिशत की बिक्री हिस्सेदारी के साथ दबदबा कायम किया है। महाराष्ट्र 10.98 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ नजदीक रही,  मध्य प्रदेश (एमपी) इस सेगमेंट के बाजार का 7.14 प्रतिशत हिस्सा लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh leads in total vehicle sales across various segments in Oct-Dec quarter of FY 2023-24
Three Wheeler - फोटो : For Reference Only
तीन-पहिया वाहन बिक्री: उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पछाड़ा, गुजरात पीछे रहा
देश में तीन-पहिया वाहन बिक्री की बात करें तो उत्तर प्रदेश फिर से देश भर में बिक्री का 12.75 प्रतिशत हिस्सा लेकर सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात का स्थान है, जिनका हिस्सा क्रमशः 10.95 और 10.55 प्रतिशत है। इस सेगमेंट में दूसरे स्थान के लिए यह एक करीबी लड़ाई थी।
विज्ञापन
Uttar Pradesh leads in total vehicle sales across various segments in Oct-Dec quarter of FY 2023-24
Commercial vehicles - फोटो : Amar Ujala
वाणिज्यिक वाहन बिक्री: महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को पछाड़ा
वाणिज्यिक वाहन खंड में, महाराष्ट्र ने बिक्री का नेतृत्व किया और बाजार हिस्सेदारी का 13.24 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। उत्तर प्रदेश और गुजरात क्रमशः 9.84 प्रतिशत और 8.69 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करते हुए पीछे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed