टोयोटा ने आखिरकार अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर की लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। कंपनी ने इसकी झलक भी पेश की है और इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग भी 22 अगस्त से शुरू हो रही है। वहीं यह मारुति विटारा ब्रेजा का रिबैज होगी, लेकिन इसका फ्रंट लुक फॉर्च्यूनर एसयूवी से मिलता-जुलता होगा। वहीं अर्बन क्रूजर दूसरी ऐसी गाड़ी होगी, जो टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप पर बेस्ड होगी। आइए जानते हैं विटारा ब्रेजा से यह कितनी अलग होगी।
Toyota की नई ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ के ये फीचर Vitara Brezza पर पड़ेंगे भारी, माइलेज भी होगा जबरदस्त!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होगी मिनी फॉर्च्यूनर!
हाल ही में कंपनी ने अर्बन क्रूजर का जो टीजर जारी किया है, उसमें कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर से ली गई कुछ हाईलाइट्स पेश की हैं। हालांकि सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में इंजन, गियर बॉक्स विटारा ब्रेजा का ही होगी। इसकी फ्रंट ग्रिल ब्रेजा से अलग होगी और फॉर्च्यूनर से मिलती-जुलती होगी। आगे और पीछे टोयोटा की बैजिंग होगी। इसके हेडलैंप, टेल लैंस और अलॉय व्हील्स ब्रेजा वाले ही होंगे, लेकिन फ्रंट और रिअर बंपर्स में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
मिलेगा ब्रेजा का इंजन
टोयोटा अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर का 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन ब्रेजा का होगा, जो 104 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं कंपोनेंट्स, इंजन और प्लेटफॉर्म शेयरिंग से दोनों कंपनियों का खर्च बचेगा।
मैनुअल हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस
खास बात यह होगी कि टोयोटा अर्बन क्रूजर के सभी वैरिएंट्स में सुजुकी की खास माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड मिलेगी। वहीं विटारा ब्रेजा में यह केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट में ही मिलती है, जबकि टोयोटा इसे मैनुअल वैरिएंट्स में भी देगी। इसका फायदा यह होगा कि टोयोटा अर्बन क्रूजर का ओवरऑल माइलेज विटारा ब्रेजा से ज्यादा होगा। विटारा ब्रेजा ऑटोमैटिक का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया जाता है, वहीं मैनुअल वैरिएंट्स का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर का है। लेकिन टोयोटा अर्बन क्रूजर 18.76 का माइलेज देगी।
वारंटी पीरियड
टोयोटा अर्बन क्रूजर वारंटी के मामले में भी विटारा ब्रेजा से अव्वल साबित होगी। कंपनी इस कार पर 3-साल तक की स्टैंडर्ड वारंटी पेश करेगी, साथ ही कंपनी इसके साथ खास ऑप्शनल पैकेज भी देगी, जिससे वारंटी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ग्लैंजा हैचबैक पर 3-साल/एक लाख किमी तक की वारंटी पेश कर रही है।