फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Cars 2025: अगले साल इन 5 धांसू कारों ही होगी मार्केट में एंट्री, इलेक्ट्रिक SUVs का दिखेगा दबदबा

Wed, 25 Dec 2024 03:28 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

भारतीय बाजार में 2025 की शुरुआत से कई नई कारें लाॅन्च होने को तैयार हैं। मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा समेत कई कंपनियों बाजार में नई कारें लाने की तैयारी में हैं। इनमें कई नए फीचर्स और एडवांस टक्नोलाॅजी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Upcoming Cars In 2025 Maruti e-Vitara Toyota Urban Cruiser EV New Renault Duster Mahindra BE 6e and Kia Syros
car water bottle - फोटो : Adobe Stock
भारत में नए साल की शुरुआत कुछ जबरदस्त कारों के लाॅन्च से होने वाली है। साल 2025 की शुरुआत में केवल पारंपरिक इंधन वाली ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां भी दस्तक देंगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 कारों के बारे में जिन्हें 2025 में लाॅन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स।
Upcoming Cars In 2025 Maruti e-Vitara Toyota Urban Cruiser EV New Renault Duster Mahindra BE 6e and Kia Syros
मारुति ई-विटारा - फोटो : Suzuki Global
1. Maruti Suzuki e-Vitara
मारुति सुजुकी ई-विटारा कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इससे पहले इसे भारत मोबिलीटी एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह कार कंपनी की प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप से बेची जाएगी। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में मल्टीपल वेरिएंट में लाया जा सकता है, जिसमें 144PS से 188 PS तक की पाॅवर मिलेगी। वहीं, रेंज की बात करें तो Maruti e-Vitara की फुल चार्ज पर अनुमानित रेंज 550 किमी तक है।
Upcoming Cars In 2025 Maruti e-Vitara Toyota Urban Cruiser EV New Renault Duster Mahindra BE 6e and Kia Syros
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
2. Toyota Urban Cruiser EV
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देने के लिए टोयोटा भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser EV को भारत में लाॅन्च करेगी। इस कार को ग्लोबल लेवल पर पहले ही खुलासा कर दिया गया है, जबकि भारत में इसका लाॅन्च साल की दूसरी छमाही तक अनुमानित है। Toyota Urban Cruiser EV फास्ट चार्जिंग, एडीएएस, जेबीएल साउंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स से लैस होगी। ग्लोबल माॅडल की जानकारी के मुताबिक इसकी रेंज 550 किमी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Cars In 2025 Maruti e-Vitara Toyota Urban Cruiser EV New Renault Duster Mahindra BE 6e and Kia Syros
न्यू रेनो डस्टर - फोटो : Renault Global
3. Renault Duster
भारत में रोनो की बेस्ट सेलिंग काॅम्पैक्ट एसयूवी Renault Duster नए अवतार में वापसी कर सकती है। इसके न्यू जनरेशन माॅडल को हाल ही  दक्षिण अफ्रीकी बाजार में पेश किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई डस्टर अगले साल दिवाली के आसपास घरेलू बाजार में लाॅन्च हो जाएगी। रेनो डस्टर पूरी तरह नए एक्टीरियर डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Upcoming Cars In 2025 Maruti e-Vitara Toyota Urban Cruiser EV New Renault Duster Mahindra BE 6e and Kia Syros
Mahindra BE 6e - फोटो : Mahindra
4. Mahindra BE 6e
महिंद्रा ने BE 6e इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है, हालांकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 के अंत तक शुरू की जाएगी। Mahindra BE 6e को फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है। कंपनी ने इसमें यूनिक डिजाइन के साथ कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हैं। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की मैक्सिमम रेंज 682 किमी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed