फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Vehicles: अमेरिका में पहली बार ईवी की बिक्री पार कर सकती है 10 लाख का आंकड़ा, जानें वजह

Mon, 27 Nov 2023 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
United States likely to see EV sales cross one million in 2023 for first time ever
Electric Cars - फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती लोकप्रियता खास तौर पर चीनी और यूरोपीय ऑटोमोटिव बाजारों में देखी जा रही है। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार बैटरी से चलने वाले पर्सनल मोबिलिटी ऑप्शंस को लोकप्रिय बनाने और वहां लगातार बढ़ते सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। देश 2023 में ईवी की बिक्री 10 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार करने के लिए तैयार है, जो किसी भी कैलेंडर वर्ष में पहली बार होगा।
United States likely to see EV sales cross one million in 2023 for first time ever
Tesla Car - फोटो : Social Media
यहां टॉप पोजिशन पर टेस्ला है जो अपनी उत्पादन और डिलीवरी क्षमताओं को बढ़ा रही है। अकेले सितंबर में, कंपनी ने अमेरिका में ग्राहकों को 59,000 यूनिट्स की डिलीवरी की। कुल मिलाकर, महीने में लगभग 1.36 लाख ईवी डिलीवर की गईं। यह अमेरिका में इस महीने की कुल वाहन बिक्री का लगभग 11 प्रतिशत है।
United States likely to see EV sales cross one million in 2023 for first time ever
Electric Car - फोटो : Social Media
2023 के दौरान अब तक देखे गए रुझान के अनुसार, बिजनेस कंसल्टेंसी फर्म एटलस पब्लिक पॉलिसी का अनुमान है कि दिसंबर के आखिर तक अमेरिका में लगभग 14 लाख ईवी बेची जा सकती हैं। इसका यह मतलब हो सकता है कि देश में कुल नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी लगभग नौ प्रतिशत होगी, जो एक नई ऊंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
United States likely to see EV sales cross one million in 2023 for first time ever
Electric Cars - फोटो : Social Media
अमेरिका में इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले तुलनीय मॉडल के मुकाबले EV मॉडल का औसत मूल्य प्रीमियम लगभग 3,800 डॉलर या लगभग 3.15 लाख रुपये है। आने वाले समय में इसके कम होने की संभावना है। लेकिन जिस चीज ने ईवी को पहले ही मदद की है, वह टेस्ला जैसे निर्माताओं द्वारा अपने ईवी मॉडल की कीमतों में कटौती करने का फैसला है। बढ़ी हुई उत्पादन क्षमताओं ने यह भी सुनिश्चित किया है कि डीलर लॉट पर ज्यादा यूनिट्स उपलब्ध हों। जिसकी वजह से अक्सर बेहतर सौदे और ऑफर मिलते हैं। जो इच्छुक ग्राहकों को आकर्षित करने और डील फाइनल करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
United States likely to see EV sales cross one million in 2023 for first time ever
Electric Car - फोटो : Social Media
इस समय चीन न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है बल्कि सबसे बड़ा ईवी बाजार भी है। यहां कुल नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी करीब 26 फीसदी है। भारत में, अब तक सभी नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी सिर्फ 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed