फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS Ronin: टीवीएस रोनिन प्रीमियम मोटरसाइकिल इंडोनेशिया में हुई लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Mon, 10 Jul 2023 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
TVS Motor Company Launches Premium Motorcycle Ronin in Indonesia
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने Ronin (रोनिन) के लॉन्च के साथ इंडोनेशिया में प्रीमियम लाइफस्टाइल सेगमेंट में एंट्री की है। इसे देश में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा - Ronin SS (रोनिन एसएस) सिंगल टोन सिंगल चैनल एबीएस के साथ, और Ronin TD (रोनिन टीडी) ट्रिपल टोन डुअल चैनल एबीएस के साथ। यह मोटरसाइकिल इस महीने से देश के चुनिंदा टीवीएस मोटर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी।
TVS Motor Company Launches Premium Motorcycle Ronin in Indonesia
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
इंजन पावर
225cc मोटरसाइकिल का वजन 160 किलोग्राम है और यह 20.4 पीएस का पावर और 19.93 एनएम टॉर्क का आउटपुट देती है। मोटरसाइकिल को रेन और अर्बन एबीएस मोड, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) और वॉयस और राइड असिस्टेंस के साथ स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी तकनीकी फीचर्स से लैस किया गया है।
TVS Motor Company Launches Premium Motorcycle Ronin in Indonesia
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में टीवीएस रोनिन में मॉडर्न और रेट्रो का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें सिग्नेचर टी-आकार के पायलट लैंप, असममित स्पीडोमीटर, एग्जॉस्ट और मफलर डिजाइन, चेन कवर, नौ इंच के स्पोक अलॉय व्हील और ब्लॉक ट्रेड टायर के साथ ऑल-एलईडी लैंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Motor Company Launches Premium Motorcycle Ronin in Indonesia
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
फीचर्स
बाइक में डिजिटल क्लस्टर का फीचर मिलता है जो ईंधर खत्म होने की दूरी, ईटीए, गियर शिफ्ट असिस्ट, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर, सर्विस ड्यू इंडिकेशन और लो बैटरी इंडिकेटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले करता है। बाइक में वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट/रिसीव और TVS SmartXonnectTM ऐप पर राइड एनालिसिस मिलता है।
विज्ञापन
TVS Motor Company Launches Premium Motorcycle Ronin in Indonesia
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
बाइक की अन्य विशेषताएं जो ग्राहक के राइडिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाती हैं उनमें रेन और अर्बन एबीएस मोड, सिंगल और डुअल चैनल एबीएस, इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी), लो नॉइज फेदर टच स्टार्ट, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क (यूएसडी), रियर मोनोशॉक और  ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed