फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच टोयोटा ने उत्पादन पर लगाई रोक, जनवरी में 47000 वाहन कम बनेंगे

Sat, 22 Jan 2022 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 05:21 PM IST
सार

Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) ने बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों के कारण ऑटोमोबाइल उत्पादन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Toyota Motor Corp halts expanded automobile production due to rising Covid-19 cases
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) ने बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों के कारण ऑटोमोबाइल उत्पादन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है, जिसने जापान में इसके आपूर्तिकर्ताओं और संचालन को प्रभावित किया है। साथ ही चीन में बड़े पैमाने पर हो रही टेस्टिंग के कारण उत्पादन बाधित हुई है। वाहन निर्माता ने चीन में अपने कारखाने को एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिया है। 
Toyota Motor Corp halts expanded automobile production due to rising Covid-19 cases
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
टोयोटा के त्सुत्सुमी प्लाटं में सेकंड उत्पादन लाइन में एक शिफ्ट के काम पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सेंट्रल जापान के एक प्लांट में एक अलग लाइन पर एक और शिफ्ट को काम करने से रोक दिया गया है। इससे करीब 1,500 वाहनों के उत्पादन में कटौती हुई है। टोयोटा की लोकप्रिय Camry (कैमरी) सेडान आइची प्रान्त के कारखाने में निर्मित मॉडलों में से एक है। 
Toyota Motor Corp halts expanded automobile production due to rising Covid-19 cases
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन संयुक्त शटडाउन से जनवरी में वाहन निर्माता के उत्पादन में लगभग 47,000 वाहनों की कमी आएगी। कंपनी ने कोविड-प्रभावित आपूर्तिकर्ताओं के कारण इस समय कम को बंद किया है। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर की कमी इस महीने तीन दिनों के लिए 11 कारखानों में 21 असेंबली लाइनों को प्रभावित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Motor Corp halts expanded automobile production due to rising Covid-19 cases
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
टोयोटा ने चीन के तियानजिन में भी परिचालन को ठप कर दिया। क्योंकि बीजिंग के पास के एक बंदरगाह शहर में वायरस के बढ़ने के कारण स्थानीय सरकार ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। टोयोटा ने इस हफ्ते यह भी कहा है कि वह इस वित्तीय वर्ष में 9 मिलियन (90 लाख) कारों के निर्माण के अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकती है, क्योंकि चिप की कमी की चल रही दिक्कत से ऑटो उद्योग त्रस्त है। 
विज्ञापन
Toyota Motor Corp halts expanded automobile production due to rising Covid-19 cases
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
दूसरी ओर, होंडा मोटर कंपनी जैसे वाहन निर्माताओं ने भी कहा कि नजदीकी एमआई प्रीफेक्चर में सुजुका प्लांट फरवरी की शुरुआत में लगभग 90 प्रतिशत क्षमता पर काम करेगा। इसने उत्पादन में कटौती के कारणों के रूप में चिप संकट और बढ़ते कोविड-19 मामलों का भी हवाला दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed