फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: BattRE जल्द लॉन्च करेगी हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, 19 राज्यों में पार किया 300 डीलरशिप का आंकड़ा

Sat, 22 Jan 2022 01:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्टार्ट-अप और टेक कंपनी BattRE ने देश के 19 राज्यों में 300 डीलरशिप का आंकड़ा पार कर लिया है और उसकी योजना वित्त वर्ष 2023 तक 700 डीलरशिप्स तक पहुंचने की है।

विज्ञापन
BattRE to launch high-speed electric scooters and bikes soon, crosses 300 dealership mark in 19 states
BattRE Electric Scooter - फोटो : BattRE
इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्टार्ट-अप और टेक कंपनी BattRE ने देश के 19 राज्यों में 300 डीलरशिप का आंकड़ा पार कर लिया है और उसकी योजना वित्त वर्ष 2023 तक 700 डीलरशिप्स तक पहुंचने की है। डीलर नेटवर्क को बढ़ाने में कंपनी द्वारा दो नए उत्पाद, एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने से भी मदद मिलेगी। इन्हें लॉन्च करने के साथ BattRE बाजार में बिल्कुल नए तरह के इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन पेश कर रही है।


राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य
कंपनी की नजर वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व को 450 करोड़ रुपये तक बढ़ाने पर है, जो वित्त वर्ष 2021-22 के राजस्व की तुलना में 300 प्रतिशत ज्यादा है। वित्तीय लक्ष्य को देखते हुए कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, डीलर नेटवर्क बढ़ाने, नए उत्पाद लॉन्च करने और अनुसंधान व विकास क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने पर भी विचार कर रही है। 
BattRE to launch high-speed electric scooters and bikes soon, crosses 300 dealership mark in 19 states
BattRE Electric Scooter - फोटो : BattRE (For Reference Only)
कंपनी की उम्मीदें
इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मार्केट मेच्योरिटी को भुनाते हुए BattRE नजदीकी भविष्य में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही है। इसे समझाते हुए BattRE के संस्थापक निश्चल चौधरी ने कहा, "BattRE संचालित दो-पहिया वाहन मार्केट की प्रगति अभी भी अपने प्रसार बिंदु पर नहीं पहुंची है। अगले 10 साल में 100 प्रतिशत से ज्यादा की अभूतपूर्व वार्षिक बढ़ोतरी दर होगी। BattRE अपनी पकड़ बनाने और इस अभूतपूर्व मांग का लाभ उठाने के लिए कमर कस रही है।" 
BattRE to launch high-speed electric scooters and bikes soon, crosses 300 dealership mark in 19 states
BattRE loEV - फोटो : For Reference Only
जून तक लॉन्च करेगी ईवी
निश्चल ने आगे कहा, "जहां इस मार्केट में हाल ही में कई नई कंपनियों ने एंट्री की है, वहीं BattRE इस उद्योग में ढाई साल से है और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने वाले उत्पाद दे रही है। और जल्द ही हम एक ई-स्कूटर लॉन्च करेंगे जो ईवी मार्केट में कई नई शुरुआत का दावा करेगा और यह एक फुल पारिवारिक वाहन के तौर पर स्थापित होने वाला है। हम अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग के भी अंतिम चरणों में हैं। इसे इस वर्ष जून तक लॉन्च करने का लक्ष्य है। इन उत्पादों को लॉन्च करने के साथ जीवन के हर चरण के ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक वाहन पा सकेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
BattRE to launch high-speed electric scooters and bikes soon, crosses 300 dealership mark in 19 states
BattRE Electric Scooter - फोटो : BattRE (For Reference Only)
अपनी नई विस्तार योजनाओं के साथ BattRE तेजी से टियर दो और टियर तीन शहरों पर फोकस कर रही है। ये शहर भी टियर एक शहरों की तरह ही मांग केंद्रों के तौर पर प्रगति कर रहे हैं और तेजी से उभर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम इलेक्ट्रिक वाहनों को युवाओं के लिए एक चुनी हुई वास्तविकता बनाना चाहते हैं। इसे उनकी वरीयता में शामिल करने के लिए हम डिजाइन, क्षमता और प्रदर्शन में निवेश कर रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक परिवहन को भारत का दिल बनाने की दिशा में अनवरत रूप से काम कर रहे हैं और इसके माध्यम से बेहतर परिवहन समाधान उपलब्ध कराते हुए सतत भविष्य की दिशा में अपना छोटा योगदान देने की उम्मीद कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
BattRE to launch high-speed electric scooters and bikes soon, crosses 300 dealership mark in 19 states
BattRE gps:ie Electric Scooter - फोटो : BattRE (For Reference Only)
BattRE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बारे में
BattRE एक टेक्निकल आधारित स्टार्ट-अप कंपनी है, जिसका हेड ऑफिस जयपुर में है। यह ई-बाइसकिल और ई-स्कूटर्स के जरिए कार्बन फुटप्रिंट, ध्वनि प्रदूषण और यातायात की परेशानी के कारण होने वाली समस्याओं के क्रिएटिव सॉल्यूशन देती है। जून 2019 में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी अपने विभिन्न उत्पादों- वन, लोव, आईओटी, जीपीएस:आईई और ई-साइकिल की 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed