{"_id":"689e14c5ca3d7d683804ef17","slug":"toyota-clarifies-e20-fuel-compatibility-in-its-cars-e20-petrol-india-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E20 Petrol: टोयोटा ने अपनी कारों में E20 ईंधन के उपयोग को लेकर भ्रम किया दूर, जारी किया आधिकारिक बयान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
E20 Petrol: टोयोटा ने अपनी कारों में E20 ईंधन के उपयोग को लेकर भ्रम किया दूर, जारी किया आधिकारिक बयान
Thu, 14 Aug 2025 10:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:24 PM IST
सार
हाल ही में गाड़ियों में इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल पर चर्चा बढ़ी है। टोयोटा की गाड़ियों में E20 ईंधन के इस्तेमाल को लेकर कुछ संदेह था, जिसे कंपनी ने अब साफ कर दिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टोयोटा की ओर से प्रत्यक्ष जानकारी है।
विज्ञापन
Petrol Pump
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में गाड़ियों में इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल पर चर्चा बढ़ी है। टाटा मोटर्स ने साफ कहा है कि उनकी गाड़ियां E20 फ्यूल के लिए अनुकूलित हैं। बजाज ने भी बताया कि उनकी नई BS6 बाइकें E20 ईंधन पर चल सकती हैं। लेकिन पुरानी गाड़ियों में फ्यूल सिस्टम क्लीनर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। ताकि पाइपलाइन में जंग या गंदगी जमा न हो।
Petrol Pump
- फोटो : AI
टोयोटा का आधिकारिक बयान
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का कहना है, "टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड में, हम देश के स्वच्छ और स्वदेशी ऊर्जा विकल्पों की ओर प्रगतिशील परिवर्तन का समर्थन करते हुए, ऐसे मोबिलिटी समाधान प्रदान करते रहेंगे जो टिकाऊ और ग्राहक-केंद्रित दोनों हों। इस संदर्भ में, पेट्रोल के स्थान पर इथेनॉल का उपयोग भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इथेनॉल-ईंधन कार्बन-मुक्त है, और ऊर्जा आत्मनिर्भरता में योगदान देता है, किसानों की आय में बढ़ोतरी करता है, और उत्सर्जन कम करने में सहायक होता है।"
कंपनी ने बताया कि 1 अप्रैल 2023 से बेची जा रही सभी पेट्रोल गाड़ियां E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं। हालांकि, इथेनॉल की ऊर्जा क्षमता अलग होने के कारण माइलेज में मामूली बदलाव आ सकता है।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में मामूली गिरावट, सियाम ने जारी की रिपोर्ट

E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
1 अप्रैल 2023 से पहले की गाड़ियां
1 अप्रैल 2023 से पहले बिकने वाली गाड़ियों के ओनर मैनुअल में E10 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी लिखी है, क्योंकि उस समय यही फ्यूल उपलब्ध था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुरानी गाड़ियां E20 पर नहीं चल सकतीं।
सरकारी टेस्ट एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक परीक्षणों के आधार पर, पुराने मॉडल्स पर भी कोई बड़ा असर नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें - Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: 2025 यामाहा फसिनो 125 एफआई हाइब्रिड लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत

- फोटो : AdobeStock
कंपनी की सलाह
टोयोटा ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ अधिकृत फ्यूल स्टेशन से ही पेट्रोल भरवाएं। ताकि मिलावटी ईंधन की वजह से कोई परेशानी न हो। कंपनी का ध्यान ग्राहकों को स्मूद और भरोसेमंद स्वामित्व अनुभव देने पर है। और वे किसी भी सवाल के लिए अपने अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें - Yamaha RayZR 125: पावर असिस्ट और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई 2025 यामाहा RayZR 125, जानें कीमत

- फोटो : Adobe Stock
संदेह कैसे पैदा हुआ
यह भ्रम तब फैला जब सोशल मीडिया पर एक पुराना स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसमें एक ग्राहक ने Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) में E20 फ्यूल के इस्तेमाल पर टोयोटा से सवाल पूछा था। सपोर्ट सेंटर ने उस समय ग्राहक को ओनर मैनुअल देखने की सलाह दी थी।
अब टोयोटा ने सीधे तौर पर जवाब दिया है कि E20 ईंधन का इस्तेमाल सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें - Kawasaki KLX230R S: कावासाकी की नई ऑफ-रोड मोटरसाइकिल KLX230R S भारत में लॉन्च, लेकिन सड़क पर नहीं चला सकते!
यह भी पढ़ें - Jaguar Land Rover: जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में 1.21 लाख गाड़ियां मंगाईं वापस, इस खामी से बढ़ा हादसे का खतरा