फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के ये पांच स्कूटर हैं बड़े हाईटेक, इन्हें चलाने पर नहीं मिस होगी एक भी कॉल और मैसेज, रास्ता भी बताएंगे

Fri, 09 Oct 2020 04:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 09 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Top 5 scooters of the India comes with Bluetooth connected features
NIU Scooters - फोटो : NIU Scooters

हाल ही में सुजुकी ने भारत में सुजुकी राइड कनेक्ट टेक्नोलॉजी पेश की है। वहीं भारत में नए लॉन्च होने वाले स्कूटर्स में ब्लूटुथ कनेक्टिविटी सिस्टम मिलेगा। स्मार्टफोन आने के बाद चार्जिंग पाइंट्स और ब्लूटुथ यूटिलिटी आइटम बन गए हैं। गाड़ी खरीदने से पहले लोग चार्जिंग पोर्ट्स और कनेक्टिविटी के बारे में पूछते हैं। वहीं वाहन निर्माता भी ग्राहकों की इस जरूरत को समझ रहे हैं और अपने वाहनों में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल्स-मैसेज अलर्ट्स, लास्ट पार्क्ड लोकेशन जैसे फीचर दे रहे हैं। आइए जानते हैं किन स्कूटर्स में मिल रहा है ये फीचर...

Top 5 scooters of the India comes with Bluetooth connected features
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Burgman Street

ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा ग्लोव बृक्स, मोबाइल फोन चार्जर और इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच का फीचर मिलेगा। इसमें सुजुकी राइड कनेक्ट का भी फीचर मिलेगा। Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC बीएस6 इंजन दिया गया है, जो 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT से लैस है। Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
 

Top 5 scooters of the India comes with Bluetooth connected features
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 के ब्लूटूथ और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,700 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 78,600 रुपये है। इसमें में ब्लूटूथ इनेबल डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके सभी वेरिएंट्स में एलईडी पोजिश्निंग लैप्स मिलेंगे। इसमें 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन मिलेगा जो 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 scooters of the India comes with Bluetooth connected features
TVS Ntorq 125 race edition - फोटो : TVS

TVS NTorq 125

इस स्कूटर में 124.8 सीसी का एयरकूल्ड इंजन लगा है, जो 9 एचपी की पावर और 10.5 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इस स्कूटर में ब्लूटुथ इनेबल्ड ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें चार्जिंग सॉकेट, इंजन किल स्विच, अंडर-सीट स्टोरेज लाइट जैसे कई फीचर मिलते हैं। इस स्कूटर के ड्राम वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 67,885 रुपये और डिस्क वैरियंट की कीमत 71,885 रुपये और रेस एडिशन की कीमत 74365 रुपये है।
 

विज्ञापन
Top 5 scooters of the India comes with Bluetooth connected features
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : Ather

Ather 450X   

Ather 450 की तुलना में, 450X में की रेंज बढ़ी हुई है। Ather 450X फुल चार्जिंग के बाद ईको मोड पर 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह तीन राइड मोड्स इको, राइड और स्पोर्ट में आता है। इसमें 7-इंच डिस्प्ले में ब्लूटुथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। 450X में 3.3 kW/6 kW (कंटीन्युअस/पीक) मोटर मिलता है जो 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सता है। वहीं 6.5 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाता है। इस समय Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed