{"_id":"67c818e7f80ab428140833d5","slug":"top-5-safest-cars-in-india-according-to-bharat-ncap-crash-test-results-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Safest Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप-5 सबसे सुरक्षित कारें, भारत एनसीएपी से मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Safest Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप-5 सबसे सुरक्षित कारें, भारत एनसीएपी से मिला प्रमाण पत्र
Wed, 05 Mar 2025 02:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:57 PM IST
सार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में सुरक्षा को लेकर काफी सुधार हुआ है। पहले सिर्फ महंगी गाड़ियों में ही अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलते थे, लेकिन अब किफायती कारों में भी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Tata Punch EV Crash Test
- फोटो : BNCAP
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने सुरक्षा के मामले में काफी तरक्की की है। पहले सुरक्षा फीचर्स सिर्फ महंगी कारों तक ही सीमित थे, जबकि किफायती कारों में ये सुविधाएं नदारद रहती थीं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब किफायती कारों में भी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी जा रही हैं। Bharat NCAP (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (भारत एनसीएपी) के क्रैश टेस्ट के आधार पर, हम आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली पांच सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बता रहे हैं।
Skoda Kylaq
- फोटो : Skoda
Skoda Kylaq: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
स्कोडा की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक ने भारत NCAP के सुरक्षा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की। इस कार ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 97 प्रतिशत अंक हासिल किया, जिसमें इसे 32 में से 30.88 अंक मिले। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.04 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.84 अंक मिले। चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी यह कार 49 में से 45 अंकों के साथ शानदार साबित हुई।

Skoda Kylaq SUV
- फोटो : Skoda Auto
स्कोडा एसयूवी ने 49.00 में से 45.00 अंक हासिल किए, जो 92 प्रतिशत है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, इसने डायनेमिक (24) और सीआरएस इंस्टॉलेशन (12) में पूरे अंक हासिल किए, स्कोडा एसयूवी ने वाहन मूल्यांकन में अंक गंवाए, जहां इसने 13.00 में से 9.00 अंक हासिल किए।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो स्कोडा क्यूल्याक में 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक डिस्क वाइपिंग, रोल ओवर प्रोटेक्शन, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग और ISOFIX सीट्स जैसी 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इस बेहतरीन सुरक्षा के साथ यह कार करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा नेक्सन भारत की पहली कार थी जिसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई थी। इस कार ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 29.41 अंक और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43.83 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.65 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.76 अंक मिले।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में, इसे डायनामिक स्कोर में 24.00 में से 22.83 अंक, सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर में 12.00 में से 12.00 अंक और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13.00 में से 09.00 अंक हासिल हुए।
टाटा नेक्सन में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX एंकर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सेंट्रल लॉकिंग जैसी बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दी गई हैं। यह कार करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में बाजार में उपलब्ध है।