फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 ADAS Cars: एडीएएस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली भारत की टॉप-5 सबसे किफायती कारें, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 28 Jun 2023 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Top 5 ADAS Technology Cars in India Most Affordable ADAS Cars in India 2023
ADAS Technology - फोटो : Social Media
ADAS (एडीएएस) या एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम वाहन उद्योग की नई चर्चा बन गई है। आखिर एडीएएस एक आकर्षक फीचर कैसे बन गया है। दरअसल यह सेफ्टी फीचर्स का एक सेट है जो ड्राइवर को सड़क पर किसी भी बाधा से बेहतर ढंग से निपटने में मदद करता है। यह कार के साथ-साथ सड़क पर ड्राइवर और यात्रियों के लिए ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सेफ्टी सूइट एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको बता रहे भारत की टॉप-5 सबसे किफायती कारें जो ADAS फीचर्स के साथ आती हैं।
Top 5 ADAS Technology Cars in India Most Affordable ADAS Cars in India 2023
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
Honda City
Honda City hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) को सबसे पहले कैमरा-आधारित ADAS सुइट मिला। इसकी कीमत 18,89,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें लेन कीप असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप बीम एडजस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। फेसलिफ्ट के बाद, पेट्रोल वैरिएंट - V, VX और ZX भी ADAS के साथ आते हैं। होंडा सिटी 5वीं पीढ़ी की कीमत 11,57,000 रुपये से शुरू होती है। होंडा सिटी में ADAS सुइट को 'होंडा सेंसिंग' कहा जाता है।
Top 5 ADAS Technology Cars in India Most Affordable ADAS Cars in India 2023
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) होंडा सिटी के नक्शेकदम पर चलते हुए एडीएएस की पेशकश करने वाली देश की दूसरी मिड-साइज सेडान बन गई। ह्यूंदै वरना में यह सुरक्षा सूइट, जिसे ह्यूंदै स्मार्टसेंस कहा जाता है, एसएक्स (ओ) ट्रिम पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 14.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 ADAS Technology Cars in India Most Affordable ADAS Cars in India 2023
MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Astor
MG Astor (एम एस्टर) का टॉप-एंड सेवी वैरिएंट ADAS सुइट के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स की पेशकश करता है। यह वैरिएंट 16,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आता है। MG Astor एसयूवी के डैशबोर्ड पर एक पर्सनल AI असिस्टेंट रोबोट है जो विभिन्न विषयों पर जानकारी भी दे सकता है। शार्प वैरिएंट में भी ऑटोनॉमस लेवल 2 फीचर्स के लिए ADAS पैकेज चुनने का विकल्प है।
विज्ञापन
Top 5 ADAS Technology Cars in India Most Affordable ADAS Cars in India 2023
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
Tata Harrier (टाटा हैरियर) की कीमत 15 लाख रुपये से 24 लाख  रुपये के बीच है। अपडेटेड मॉडल में ADAS की पेशकश की गई है जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसी अन्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed