फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें

Thu, 29 May 2025 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 07:34 PM IST
सार

दुनियाभर के शहरों में ट्रैफिक जाम और तंग सड़कों की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में जापान की कंपनी KG Motors (केजी मोटर्स) की नई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

विज्ञापन
This 7000 Dollar Single-Seat Electric Car Is a Big Hit in Japan sparking a revolution in compact mobility
Mibot Electric Car - फोटो : KG Motors
दुनियाभर के शहरों में ट्रैफिक जाम और तंग सड़कों की समस्या आम होती जा रही है। भारत जैसे देशों में, जहां सड़कों पर गाड़ियों और लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहां यह परेशानी और भी गंभीर हो गई है। ऐसे में जापान की कंपनी KG Motors (केजी मोटर्स) की नई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। यह कार एक सिंगल-सीटर है और इसका नाम है mibot यानी एक "मोबिलिटी रोबोट"।


यह भी पढ़ें - Toll Plaza: क्या हाईवे पर अब टोल प्लाजा बन जाएंगे इतिहास? नितिन गडकरी का बड़ा एलान, सामने आया प्लान
This 7000 Dollar Single-Seat Electric Car Is a Big Hit in Japan sparking a revolution in compact mobility
Mibot Electric Car - फोटो : KG Motors
कीमत में किफायती, फीचर्स में दमदार
इस कार की कीमत सिर्फ 7,000 डॉलर (करीब 5.98 लाख रुपये) है। इसकी ऊंचाई 1,500 मिमी से भी कम है और यह एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है और फुल चार्ज में पांच घंटे लगते हैं। कंपनी के फाउंडर और सीईओ काजुनारी कुसुनोकी का कहना है कि यह कार दिखावे के बजाय एफिशिएंसी को प्राथमिकता देती है। यह जापान की लोकप्रिय ईवी Nissan Sakura (निसान साकुरा) से लगभग आधी कीमत में आती है।

यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी क्रांति में यूपी सबसे आगे, इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण में दिल्ली और महाराष्ट्र को पछाड़ा
This 7000 Dollar Single-Seat Electric Car Is a Big Hit in Japan sparking a revolution in compact mobility
Mibot Electric Car - फोटो : KG Motors
लॉन्च का प्लान और बिक्री का हाल
केजी मोटर्स की योजना है कि अक्तूबर 2025 से इस कार का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। कंपनी अब तक 3,300 यूनिट्स का प्लान बना चुकी है, जिनमें से आधी से ज्यादा यूनिट्स पहले ही बिक चुकी हैं। लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक सभी गाड़ियों की डिलीवरी कर दी जाए। अगर सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, तो यह कंपनी जापान के ईवी बाजार में टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनी को भी पीछे छोड़ सकती है। 

इस आइडिया के पीछे की सोच
कुसुनोकी बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जापान की तंग सड़कों पर चलती बड़ी-बड़ी गाड़ियों को देखकर हुई। उन्हें लगा कि ऐसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर छोटी और कॉम्पैक्ट गाड़ियां ज्यादा समझदारी भरा समाधान हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें - PM E-drive: पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत पांच शहरों को मिलेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
This 7000 Dollar Single-Seat Electric Car Is a Big Hit in Japan sparking a revolution in compact mobility
Mibot Electric Car - फोटो : KG Motors
दुनियाभर में छोटे ईवी की बढ़ती लोकप्रियता
छोटे आकार की इलेक्ट्रिक गाड़ियां दुनियाभर में ईवी को अपनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही हैं। दुनिया के सबसे बड़े ईवी बाजार चीन में, SAIC-GM-Wuling ऑटोमोबाइल कंपनी की होंगगुआंग मिनी एक समय में देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार थी। केजी मोटर्स की mibot हालांकि एक सिंगल सीट वाली कार है, जिससे यह अपनी अलग पहचान बना रही है।

यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ज्युपिटर का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत और क्या है खास
विज्ञापन
This 7000 Dollar Single-Seat Electric Car Is a Big Hit in Japan sparking a revolution in compact mobility
Mibot Electric Car - फोटो : KG Motors
यह ना केवल भीड़भाड़ को कम करती है, बल्कि प्रदूषण घटाने में भी मदद करती है। छोटे ईवी व्यावहारिक और कॉम्पैक्ट तरीके से व्यक्तिगत गतिशीलता प्रदान करते हैं, और बड़ी कारों की तुलना में सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करने में सक्षम हैं, साथ ही उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed