{"_id":"6585a0af4ed5089da008bb1b","slug":"tesla-recalls-1-20-lakh-ev-tesla-model-s-tesla-model-x-in-us-know-details-2023-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Recall: टेस्ला ने अमेरिका में 1.20 लाख मॉडल एस, मॉडल एक्स ईवी की रिकॉल, सामने आया नया सुरक्षा डर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Recall: टेस्ला ने अमेरिका में 1.20 लाख मॉडल एस, मॉडल एक्स ईवी की रिकॉल, सामने आया नया सुरक्षा डर
Fri, 22 Dec 2023 08:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Tesla Model S Electric car
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में टेस्ला ने फिर से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की एक बड़ी रिकॉल जारी की है। कैलिफोर्निया स्थित ईवी निर्माता ने सुरक्षा संबंधी नए डर के चलते 1.20 लाख से ज्यादा यूनिटों को वापस मंगाया है। लेटेस्ट रिकॉल ने मॉडल एस और मॉडल एक्स इलेक्ट्रिक कारों की 120,423 यूनिटों को प्रभावित किया है। इससे कुछ दिनों पहले ही टेस्ला ने ऑटोपायलट मुद्दे को ठीक करने के लिए 20 लाख से ज्यादा ईवी को वापस मंगाया था। लेटेस्ट रिकॉल क्रैश के दौरान केबिन के दरवाजे अनलॉक होने के जोखिम को लेकर जारी किया गया है।
Tesla Model X Electric car
- फोटो : Tesla
राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने शुक्रवार को टेस्ला के लेटेस्ट रिकॉल की पुष्टि की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सड़क सुरक्षा के लिए नोडल एजेंसी के मुताबिक, इस रिकॉल से प्रभावित ईवी 2021 और इस वर्ष के बीच निर्मित मॉडल एस और मॉडल एक्स इलेक्ट्रिक कारें हैं। एजेंसी ने कहा कि सभी वापस बुलाए गए यूनिट्स साइड-इम्पैक्ट सुरक्षा के लिए सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करते हैं। टेस्ला ने समस्या को हल करने के लिए प्रभावित मॉडलों के ग्राहकों के लिए एक ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी किया है।
Tesla Model S Electric car
- फोटो : Tesla
लगभग 10 दिन पहले, टेस्ला ने अपनी सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी ऑटोपायलट में खराबी को ठीक करने के लिए कथित तौर पर 20 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को वापस मंगाया था। एनएचटीएसए इस समय इस तकनीक की जांच कर रही है। रिकॉल यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया था कि सेल्फ-ड्राइविंग मोड एक्टिव होने पर वाहन चालक का ध्यान सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Electric car
- फोटो : Tesla
दिसंबर टेस्ला के लिए लगातार एक बुरा महीना साबित हो रहा है। इस महीने जारी किए गए रिकॉल अब संयुक्त राज्य अमेरिका में 2015 से बेचे गए लगभग सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को कवर करते हैं जिनमें ऑटोपायलट एक्टिव है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क लगातार आलोचना और कानूनी लड़ाई के सामने अपनी टेक्नोलॉजी का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, ये प्रयास ईवी निर्माता को उन सभी आरोपों से बचाने में नाकाम रहे हैं जिनका सामना वह अदालत में कर रहा है, जहां 30 से ज्यादा ऐसे दुर्घटनाएं दर्ज हैं।
विज्ञापन
Tesla Model X
- फोटो : Tesla
टेस्ला ऑटोपायलट वाहन के आस-पास के ट्रैफिक का आकलन करने के लिए कैमरों और सेंसर का इस्तेमाल करता है। यह वाहन को सुरक्षित लेनों में रखने के लिए सड़कों पर लेन मार्करों की निगरानी भी करता है। हालांकि, टेस्ला ऑटोपायलट सिस्टम के आलोचकों का लंबे समय से तर्क है कि इसमें खराबी है, भले ही कंपनी ने इसके पक्ष में तर्क दिया हो। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पहले कहा था कि ऑटोपायलट मानवीय त्रुटियों की संभावना को नकार देता है। और इसलिए, यह एक वास्तविक ड्राइवर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। लेकिन हर कोई आश्वस्त नहीं है।