फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Cybertruck: आखिरकार टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी इस दिन से होगी शुरू, जानें डिटेल्स

Fri, 20 Oct 2023 03:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
tesla cybertruck launch date in USA tesla cybertruck power tesla cybertruck release date
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla
Cybertruck (साइबरट्रक) टेस्ला का आने वाला सबसे अधिक प्रचारित वाहन हो सकता है। इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक का पहली बार नवंबर 2019 में पेश किया गया था, जिसकी डिलीवरी 2021 की शुरुआत में शुरू होनी थी। हालांकि, टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी की तारीख को आगे बढ़ाती रही। लेकिन अब निर्माता ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि साइबरट्रक की डिलीवरी 30 नवंबर से शुरू होगी। डिलीवरी इवेंट ऑस्टिन, टेक्सास में टेस्ला की गीगाफैक्ट्री में होगा। लॉन्च होने के बाद, साइबरट्रक का मुकाबला GMC Hummer EV (जीएमसी हमर ईवी), Rivian R1T (रिवियन आर1टी) और Ford F-150 Lightning (फोर्ड एफ-150 लाइटनिंग) से होगा।
tesla cybertruck launch date in USA tesla cybertruck power tesla cybertruck release date
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla
लुक और डिजाइन
अपने पहले अनवील के बाद से, टेस्ला ने ओवरऑल शार्प एंगुलर डिजाइन लैंग्वेज को बनाए रखते हुए साइबरट्रक में कई बदलाव किए हैं, जो थोड़ा विवादास्पद रहा है। हाल ही में, नौ टेस्ला साइबरट्रक के बेड़े को गीगा टेक्सास में देखा गया, जहां इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता प्योर इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक का निर्माण कर रहा है। 
tesla cybertruck launch date in USA tesla cybertruck power tesla cybertruck release date
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla
साइबरट्रक के वर्जन
उम्मीद है कि साइबरट्रक के तीन वर्जन होंगे। एक सिंगल-मोटर, रियर-व्हील ड्राइव वर्जन होगा जो सबसे किफायती होगा। फिर डुअल मोटर वर्जन होगा जो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आ सकता है। और आखिर में, टॉप-ऑफ-द-रेंज वर्जन एक ट्राइ-मोटर वर्जन होगा जो सबसे पावरफुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
tesla cybertruck launch date in USA tesla cybertruck power tesla cybertruck release date
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla
ढुलाई क्षमता
टेस्ला का कहना है कि साइबरट्रक अपने कार्गो बेड में 1,580 किलोग्राम वजन ढो सकता है, जिसकी लंबाई 3.2 मीटर है। बेड की क्षमता के अलावा, पिक-अप ट्रक के लिए टो क्षमता भी महत्वपूर्ण है। वैरिएंट के आधार पर खींचने की क्षमता भी अलग-अलग होगी। सिंगल-मोटर वर्जन 3,400 किलोग्राम वजन खींचने में सक्षम होगा, डुअल-मोटर वर्जन की क्षमता 4,500 किलोग्राम होगी। जबकि टॉप-एंड ट्रिपल-मोटर वर्जन 6,300 किलोग्राम वजन खींच सकेगा।
विज्ञापन
tesla cybertruck launch date in USA tesla cybertruck power tesla cybertruck release date
Ford F-150, Tesla CyberTruck - फोटो : Twitter
वेटिंग पीरियड
डिलीवरी की तारीख का खुलासा करने के अलावा, टेस्ला ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि साइबरट्रक का उत्पादन इस साल के आखिर तक ट्रैक पर रहेगा। टेस्ला की तीसरी तिमाही, Q3 आय कॉल के दौरान, एलन मस्क ने कहा कि साइबरट्रक का उत्पादन बढ़ाना एक "बड़ी चुनौती" है। साइबरट्रक की बुकिंग अभी भी खुली है लेकिन ऐसा लगता है कि वेटिंग पीरियड बहुत लंबी होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed