फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla China: चीन का टेस्ला के साथ है मजबूत रिश्ता, एलन मस्क-शी जिनपिंग की मुलाकात दे रही गवाही

Fri, 17 Nov 2023 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk China President Xi Jinping meeting shows tight relationship China has with Tesla Inc
Elon Musk-Xi Jinping - फोटो : Social Media
एलन मस्क की Tesla Inc. (टेस्ला इंक) और चीन के बीच मधुर संबंध बुधवार को एक बार फिर जगजाहिर हुआ जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता के लिए समर्थन व्यक्त किया। इसके बदले में मस्क ने उस गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।


टेस्ला के आधिकारिक चीन अकाउंट से वीबो पोस्ट के अनुसार, टेस्ला के सीईओ मस्क ने 15 नवंबर की शाम को शी के स्वागत के लिए एक भोज में भाग लिया। जो एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग नेताओं की बैठक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने और बातचीत करने के लिए सैन फ्रांसिस्को में थे। 
Tesla CEO Elon Musk China President Xi Jinping meeting shows tight relationship China has with Tesla Inc
Elon musk - फोटो : For Reference Only
पोस्ट में कहा गया, रात्रिभोज में, शी ने "चीन में टेस्ला के विकास के लिए समर्थन दिखाते हुए एक छोटी सभा में एलन मस्क और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों से मुलाकात की।"

टेस्ला के वीबो पोस्ट में कहा गया है, "मस्क ने आभार व्यक्त किया और चीन के नए-ऊर्जा वाहन क्षेत्र की तेज बढ़ोतरी की सराहना की।" कंपनी ने कहा कि इस साल चीन में टेस्ला के एंट्री की 10वीं वर्षगांठ है और शंघाई में 2019 में बनी इसकी फैक्ट्री "टेस्ला के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादन और निर्यात केंद्र बन गई है।"

इसमें आगे कहा गया, "तेजी से विकास का हिस्सा बनकर हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और सभी दोस्तों के प्रोत्साहन और समर्थन के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करने की उम्मीद करते हैं।"
Tesla CEO Elon Musk China President Xi Jinping meeting shows tight relationship China has with Tesla Inc
Tesla Supercharger - फोटो : Social Media
दुनिया के सबसे अमीर आदमी के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने पहले खबर दी थी कि मस्क ने कहा कि चीन में टेस्ला का कारोबार "बहुत अच्छा" चल रहा है और वह इसकी प्रगति से "बहुत खुश" हैं।

जबकि मस्क के साम्राज्य के अन्य हिस्सों, खासतौर से स्पेसएक्स और उसके स्टारलिंक उपग्रह जो हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस की पेशकश करते हैं, को एक निराशाजनक स्वागत मिला है। बीजिंग स्पेसएक्स को स्टारलिंक के जरिए चीनी उपयोगकर्ताओं को वेब एक्सेस प्रदान करने की अनुमति नहीं देता है। टेस्ला ने पूरी तरह से अलग स्वागत का अनुभव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk China President Xi Jinping meeting shows tight relationship China has with Tesla Inc
Tesla Car production in China - फोटो : Tesla
अमेरिकी वाहन निर्माता ने चीन में सुविधाओं का आनंद लिया है। जो दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार और ईवी के लिए भी सबसे बड़ा बाजार है। जिसे पाने के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को संघर्ष करना पड़ा है। सबसे खास बात यह थी कि चीन ने टेस्ला को स्थानीय जॉइन्ट वेंचर पार्टनर के बिना अपने घरेलू परिचालन का पूर्ण स्वामित्व रखने की अनुमति दी थी।

टैक्स छूट, सस्ता लोन और अन्य तरह की मदद ने चीन को अमेरिका के बाहर टेस्ला के सबसे महत्वपूर्ण बाजार में बदलने में मदद की है। अब, टेस्ला का शंघाई मैन्युफेक्चरिंग सेंटर ऑटोमेकर के लिए महत्वपूर्ण है, जो 2022 में 7,10,000 से ज्यादा कारों का उत्पादन करेगा। जो कंपनी के वैश्विक उत्पादन के आधे से ज्यादा का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk China President Xi Jinping meeting shows tight relationship China has with Tesla Inc
Tesla Model 3 - फोटो : Social Media
लेकिन टेस्ला के लिए राह हमेशा आसान नहीं रही है। टेस्ला को अपनी कारों की सुरक्षा के बारे में निगेटिव प्रेस कवरेज और ऑनलाइन आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में टेस्ला को चीनी सैन्य परिसरों और आवास परिसरों में एंट्री करने से भी रोका गया है। ये प्रतिबंध वाहनों में लगे कैमरों द्वारा इकट्ठा किए जा रहे संवेदनशील डेटा के बारे में चिंताओं से पैदा हुए हैं। हालांकि टेस्ला और मस्क ने कसम खाई कि स्थानीय डेटा नियमों का हमेशा पालन किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed