फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata की पहली Electric SUV Car Nexon EV की 6 बड़ी बातें

Thu, 26 Dec 2019 09:20 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीी Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
tata nexon electric suv car tata nexon ev specifications tata nexon electric suv vehicle price
Tata Nexon EV - फोटो : Social Media
Tata Motors की पहली Sub-Compact Electric SUV Car (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार) Tata Nexon EV नए साल 2020 जनवरी में बाजार में आ जाएगी। कंपनी ने 19 दिसंबर में इसे लॉन्च किया था। यह टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे नई जिप्ट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नॉलजी के साथ बाजार में उतारा गया है। Tata Nexon EV स्टैंडर्ड नेक्सॉन (पेट्रोल-डीजल मॉडल) पर आधारित है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार में कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं Tata Nexon EV के बारे में 6 बड़ी बातें। 
tata nexon electric suv car tata nexon ev specifications tata nexon electric suv vehicle price
Tata Nexon EV Engine - फोटो : Social Media

30.2 kWh बैटरी पैक

नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले। टाटा मोटर्स का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर नेक्सॉन ईवी 300 किलोमीटर तक चलेगी। 
tata nexon electric suv car tata nexon ev specifications tata nexon electric suv vehicle price
Tata Nexon EV - फोटो : Social Media

205 एमएम का ग्राउंड क्लीरेंस

Tata Nexon EV का ग्राउंड क्लीरेंस 205 एमएम का होगा। जबकि नेक्सन पेट्रोल और डीजल का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 एमएम है। नेक्सॉन इलेक्ट्रिक की साइज स्टैंडर्ड नेक्सॉन के बराबर है। इसकी भी लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1811 mm, ऊंचाई 1607 mm और वीलबेस 2498 mm है। वहीं इसमें डायनैमिक कैपिबिलिटी का फीचर मिलेगा, इसमें हिल एसेंट और डीसेंट भी मिलेगा। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर मिलेगा, ब्रेक लगाने पर बैटरी इस फीचर से चार्ज होगी। वहीं इसकी रनिंग कॉस्ट इंटरनल कंबश्चन वाली कारों से 1/5 कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon electric suv car tata nexon ev specifications tata nexon electric suv vehicle price
Tata Nexon EV - फोटो : Social Media

मिलेंगे दो ड्राइव मोड

टाटा की यह एसयूवी मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 10 सेकंड लेती है। यह कार दो ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी। टाटा का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में 6- फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा। टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा।
 
विज्ञापन
tata nexon electric suv car tata nexon ev specifications tata nexon electric suv vehicle price
Tata Nexon EV - फोटो : social media

1.6 लाख किमी तक की वारंटी

कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी। एक घंटे से भी कम वक्त में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर पर चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का वक्त लेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed