सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही दो गाड़ियों की एंट्री होने जा रही है, पहली किआ सोनेट और दूसरी टोयोटा अर्बन क्रूजर। अर्बन क्रूजर विटारा ब्रेजा का रीबेज वर्जन है, वहीं सोनेट और वेन्यू एक ही ग्रुप की कारें है। सोनेट का सबसे कड़ा मुकाबला भी वेन्यू से ही है, क्योंकि वेन्यू ने ब्रेजा की बादशाहत को खत्म किया है। अगस्त में वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बेस्ट सेलर रही है और 8267 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि ब्रेजा की 6903 यूनिट्स ही बिकीं। आइए जानते हैं सोनेट और वेन्यू में क्या है अंतर...
Kia Sonet बुक कराएं या खरीदें Hyundai Venue, पढ़ें 4-मीटर से छोटी इन दोनों SUV का बेस्ट कंपैरिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सटीरियर
किआ सोनेट में सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है, जो किआ सेल्टोस में भी मिलती है। साथ ही क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी टेललैंप्स मिलते हैं। सेल्टोस में क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर भी मिलते हैं। वहीं इसकी लंबाई 3995 एमएम, 1790 एमएम चौड़ाई और 1647 एमएम की ऊंचाई मिलती है। वहीं इसमें 2500 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। सोनेट का ग्राउंड क्लीयरेंस 211 एमएम है। सोनेट में 392 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
वहीं वेन्यू की बात करें, तो इसमें बड़ी ग्रिल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, स्क्वायर्ड टेल लैंप्स, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर मिलते हैं। वेन्यू की लंबाई 3995 एमएम, 1770 एमएम चौड़ाई और 1590 एमएम ऊंचाई है। वहीं इसका व्हील 2500 एमएम का है। हाल ही में ह्यूदै ने इसका स्पोर्ट ट्रिम निकाला है जिसमें बाहर और अंदर कुछ हाईलाइट्स को शामिल किया गया है। इस ट्रिम में डुअल टोन एक्सटीरियर कलर, स्पोर्टी एंब्लेम, रेड इंसर्ट के साथ डार्क ग्रे रूफ जैसे पीचर मिलेंगे।
| डाइमेंशन | किआ सोनेट | ह्यूंदै वेन्यू |
| लंबाई | 3995 एमएम | 3995 एमएम |
| चौड़ाई | 1790 एमएम | 1770 एमएम |
| ऊंचाई | 1610 एमम | 1605 एमएम |
| व्हीलबेस | 2500 एमएम | 2500 एमएम |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 211 एमएम | 195 एमएम |
| बूट स्पेस | 392 लीटर | 350 लीटर |
इंटीरियर
ह्यूंदै वेन्यू में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। वहीं इसमें ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें 33 कनेक्टेड फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन एयर प्यूरी फायर, ओऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्पोर्ट ट्रिम में डी-कट स्टीयरिंग वायरलेस चार्जिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सनरूफ मिलती है।
वहीं किआ सोनेट में कई फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। मसलन उसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, वेंटिलाइज्ड सीटें, साउंड मूड लाइट्स, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट नेविगेशन सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, बोस प्रीमियम स्पीकर्स के अलावा यूवीओ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें 55 कनेक्टिंग फीचर हैं। इसके अलावा ड्राइविंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स, रिमोट इंजन स्टार्ट, वायरलेस चार्जिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सनरूफ का फीचर मिलता है।
इंजन ऑप्शन
Kia Sonet तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 81 बीएचपी की पावर 115 एनएम का टॉर्क देता है। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 117 बीएचपी की पावर और 172 का एनएम का टॉर्क, जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 97 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क पैदा तरता है।
वहीं ह्यूंदै वेन्यू के इंजन की बात करें, तो यह एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन में आती है। पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर और 1.0 लीटर गेसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन (जीडीआई) टर्बोचार्ज्ड ऑप्शन में आता है। 1.2 लीटर पेट्रोल यूनिट इंजन 81 बीएचपी की पावर और 118 बीएचपी का टॉर्क देता है। जबकि 1.0 लीटर जीडीआई इंजन 118 बीएचपी की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देता है। 1.2 लीटर इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 1.0 लीटर इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी और 1.5 लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 1.5 लीटर डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देता है।
माइलेज
किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन ऑटोमैटिक और iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। 6 MT डीजल सोनेट 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 6 AT सोनेट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।
वेन्यू 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ इसका माइलेज 18.27 किलोमीटर प्रति लीटर है। ह्यूंदै वेन्यू DCT का माइलेज 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं डीजल मैनुअल का माइलेज 23.7 किमी प्रति लीटर है।