फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Chargers: Statiq चार प्रमुख हाइवे प्रोजेक्ट में 253 ईवी चार्जर्स की करेगी सप्लाई, REIL का मिला कॉन्ट्रैक्ट

Wed, 04 Jan 2023 07:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Statiq EV Charging Station Statiq to supply 253 EV chargers for 4 key highway projects to REIL News in Hindi
Statiq EV Charger - फोटो : Statiq
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क कंपनी Statiq (स्टेटिक) ने हाल ही में Rajasthan Electronics & Instruments Ltd. (REIL), राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (आरईआईएल) का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में स्टेटिक आगरा-लखनऊ, मेरठ-गंगोत्री, चेन्नई-बेल्लारी, और मंगलदाई-वाकरो को जोड़ने वाली 4 प्रमुख हाइवे प्रोजेक्ट के लिए लगभग 253 फास्ट चार्जर्स प्रदान करेगी।


कंपनी के पास पहले से ही जयपुर, ब्यावर, जैसलमेर, उदयपुर और जोधपुर में कई चार्जर चल रहे हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट को पाने से इन एक्सप्रेसवे पर स्टेटिक चार्जर्स और भी ज्यादा स्थापित हो जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन चार्जर की मदद से स्टेटिक इन हाइवे पर एक किफायती, सुलभ और विश्वसनीय 4-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करके इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को सहूलियत प्रदान करेगा। स्टेटिक जिन चार्जर को प्रदान करेगा, अगले 3 सालों के लिए उनकी ओवरऑल क्वालिटी और मेंटेनेंस को बनाए रखने का काम भी संभालेगा। 
Statiq EV Charging Station Statiq to supply 253 EV chargers for 4 key highway projects to REIL News in Hindi
Statiq EV Charger - फोटो : Statiq
राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी REIL देश भर मे इलेक्ट्रिक यातायात को बढ़ावा देने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में सबसे आगे रही है। स्टेटिक की तरह पीएसयू भी ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाहनों की बढ़ती संख्या से चिंतित है क्योंकि ऐसे वाहन पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए वे  FAME India स्कीम फेज II के तहत घरेलू EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए सरकार (केंद्र और राज्य दोनों) के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर डीसी फास्ट चार्जर्स लगाने पर उनका फोकस रहा है। 
Statiq EV Charging Station Statiq to supply 253 EV chargers for 4 key highway projects to REIL News in Hindi
Statiq EV Charger - फोटो : Statiq
इस टेंडर के लिए REIL को 50kW से ज्यादा चार्जिंग क्षमता वाले 210 फास्ट चार्जर्स और 100kW से ज्यादा के  चार्जिंग क्षमता वाले अन्य 43 फास्ट चार्जर्स की जरूरत है। ये चार्जर चार-पहिया वाहनों को जल्दी चार्ज करेंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतकर स्टेटिक न सिर्फ ज्यादा लोगों को चार्जिंग सुविधा पहुंचायेगा और चार्जिंग स्टेशन रेंज की चिंता को कम करने में मदद करेगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने में भी लोगों को मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Statiq EV Charging Station Statiq to supply 253 EV chargers for 4 key highway projects to REIL News in Hindi
Statiq EV Charger - फोटो : Statiq
स्टेटिक के सरकारी सम्बन्धों और नीतियों के प्रमुख अमन रहमान ने इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने पर खुशी जताते हुए कहा, "स्टेटिक उन सभी योजनाओं में हिस्सा लेना चाहता है जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के यातायात को बढ़ावा दिया जाता हो। इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई इक्विपमेंट (EVSE) स्पेस देश को ICE वाहनों से इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहनों में एक सुचारु रूप से बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। यह कोशिश तभी सफल होगी जब हर जगह चार्जिंग  पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क होगा। REIL जैसे कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए हम आगे भी कोशिश करेंगे। हम उन प्रोजेक्ट्स पर कड़ी नजर रख रहे हैं जो देश में इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन देते हैं। हम उनके साथ साझेदारी करके अपने चार्जिंग स्टेशन को प्रदान करने की कोशिश में लगे हुए हैं।" 
विज्ञापन
Statiq EV Charging Station Statiq to supply 253 EV chargers for 4 key highway projects to REIL News in Hindi
Statiq EV Charger - फोटो : Statiq
REIL कॉन्ट्रैक्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "REIL भारत में इलेक्ट्रिक वाहन यातायात यानी ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस तरह के पीएसयू का टेंडर जीतना एक सम्मान की बात है। टेंडर के जरिए हम जितने भी चार्जर्स की सप्लाई करेंगे, उन्हें 4 एक्सप्रेसवे पर स्थापित किया जायेगा। हम इन हाई-स्पीड कॉरिडोर में यात्रा करते समय अनगिनत 4-पहिया वाहनों को चार्ज रहने में मदद करेंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट के जीतने से स्टेटिक ने एक बार फिर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल ईकोसिस्टम  को मजबूती से बढ़ाने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाया है। हम भविष्य में इस तरह के कई योजनाओं में हिस्सा लेंगे ताकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हर किसी की मदद की जा सके और इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ते दाम पर, आसानी से और विश्वसनीय तरीके से चार्ज (#StayCharged) रखा जा सके।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed