फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ही भारत की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखेंगी ये ‘सुपर बाइक्स’, EICMA 2019 हुईं थी शोकेस

Wed, 13 Nov 2019 10:42 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Some of the EICMA 2019 showcased Top Motorcycles could be launch in India very soon
EICMA Motorcycle Show - फोटो : For Refernce Only

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। जल्द ही भारत में कुछ नई ‘सुपर बाइक्स’ सड़कों पर देखने को मिलेंगी। हाल ही में इटली के मिलान शहर में हुए ग्लोबल मोटरसाइकिल शो EICMA 2019 में कुछ नई बाइक्स देखने को मिलीं। इनमें से कुछ बाइक्स जल्द ही भारत में लॉन्च होंगी। हम बता रहे हैं 500 सीसी से कम क्षमता वाली बाइक्स के बारे में...

Hero Xtreme 1.R

Some of the EICMA 2019 showcased Top Motorcycles could be launch in India very soon
Hero Xtreme 1.R - फोटो : Social Media

EICMA में हीरो मोटोकार्प ने Bajaj Pulsar NS160, TVS Apache RTR 160 4V और Honda CB Hornet 160R को टक्कर देने के लिए अपनी नई कॉन्सैप्ट स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 1.R लॉन्च की है। Hero Xtreme 1R में नया 160सीसी का नेकेड स्ट्रीफाइटर इंजन दिया गया है। हीरो का दावा है कि एक्सट्रीम कॉन्सैप्ट को युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस बाइक का वजन 140 किग्रा से भी कम है। साथ ही, इसमें शार्प डिजाइन के साथ LED हेडलैंप्स, स्पोर्टी ग्राफिक्स, सिग्नेचर LED टेल-लैंप्स और फ्यूल टैंक के दोनों तरफ पर बैजिंग जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा कम ऊंचाई वाली सीटें और अग्रेसिव स्टाइल वाला फ्यूल टैंक मिलेगा।  

KTM 390 Adventure

Some of the EICMA 2019 showcased Top Motorcycles could be launch in India very soon
KTM 390 Adventure 2019 - फोटो : Social Media

स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम ने EICMA में अपनी नई बाइक KTM 390 Adventure पर से पर्दा उठाया है। यह बाइक दिखने में KTM 790 Adventure जैसी ही है। इसमें विंडशील्ड के साथ एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। वहीं इसमें नुकल गार्ड्स, बैश प्लेट, फ्लैट सीट और सिंगल साइड माउंटेड एग्जास्ट दिया गया है। इसके अलावा बाइक में राइड-बाइ-वॉयर, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, क्लच-लेस शिफ्टिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और काउंटर बैलेंसर जैसे फीचर मिलेंगे।

सस्पेंशन सिस्टम की बात करें, तो 43 एमएम के यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलेगी। बाइक में आगे 19-इंच के फ्रंट और पीछे 17-इंच के व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा 320 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 एमएम के रिअर डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें बॉश का एबीएस फीचर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का टीएफटी डैश, एडजस्टेबल विंडशील्ड और एलईडी टेल लैंप्स का फीचर होगा। वहीं इस बाइक की कीमत 3.20 लाख रुपये होगी।

इस बाइक का वजन 158 किग्रा है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। बाइक में 373.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 37एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Husqvarna 401 Vitpilen

Some of the EICMA 2019 showcased Top Motorcycles could be launch in India very soon
Husqvarna 401 Vitpilen - फोटो : Social Media

केटीएम ने इस शो में अपनी कई बाइक्स को शोकेस किया था। जिनमें Husqvarna 401 और 401 Svartpilen शामिल हैं। दोनों ही बाइक्स का प्लेटफॉर्म और इंजन KTM 390 Duke पर बेस्ड हैं। इनमें से एक बाइक कैफे रेसर और दूसरी स्क्रैंब्लर जैसी है। दोनों बाइक्स में नई कलर थीम और लंबी पिलन सीट देखने को मिलेगी। सस्पेंशन सिस्टम भी एक ही होगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस के साथ ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड रैसिंग टायर्स भी मिलेंगे। वहीं Vitpilen की कीमत 3.20 लाख रुपये और Svartpilen की कीमत 3.30 लाख रुपये के आसपास होगी।

विज्ञापन

Honda Rebel 300, Rebel 500

Some of the EICMA 2019 showcased Top Motorcycles could be launch in India very soon
Honda Rebel 300, Rebel 500 - फोटो : Social Media

Honda Rebel 300, Rebel 500
रॉयल एनफील्ड जैसी क्रूजर बाइक को टक्कर देने के लिए होंडा भी अपनी बाइक लाने की योजना बना रही है। मिलान में चल रहे EICMA ग्लोबल मोबाइल साइकिल शो में होंडा ने अपनी दो क्रूजर बाइक्स रिबेल 300 और 500 से पर्दा उठाया। हालांकि दिखने में दोनो बाइक एक सी लगती हैं। इसमें एलईडी के साथ सर्कुलर हेडलैंप, छोटी रेक्टांगुलर एलईडी टेललाइट्स और रेट्रो लुक वाले सर्कुलर टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं।

बाइक में 286 और 471 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा। होंडा CBR500R में भी यही 471सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 4505 एचपी की पावर और 4303 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ आएगा। माना जा रहा है कि होंडा इसे अगले साल कई देशों में लॉन्चिंग करेगी, जिसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed