Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) को भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया है, जबकि यह वाहन निर्माता का एक दिलचस्प प्रीमियम सेडान है। फिर भी, चेक कार निर्माता ने Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) में ब्रांड की अन्य पेशकशों के साथ नई पीढ़ी की Skoda Octavia RS (स्कोडा ऑक्टेविया RS) को भी प्रदर्शित किया। इस समय स्कोडा सेडान सेगमेंट में भारत में सिर्फ स्लाविया की बिक्री करती है। एसयूवी की बढ़ती मांग और बिक्री के कारण सेगमेंट पर ओवरऑल दबाव के बावजूद यह मिड-साइज सेडान ब्रांड का एक सफल उत्पाद रहा है। हालांकि, ऑटो एक्सपो में स्कोडा ऑक्टेविया RS का प्रदर्शन इस बात का इशारा करता है कि वाहन निर्माता भारत में सेडान को वापस ला सकता है।
2 of 4
Skoda Octavia RS 2025 showcased at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
Skoda Octavia RS: पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन
स्कोडा ऑक्टेविया RS में कंपनी का लोकप्रिय 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन अब 264 बीएचपी का पीक पावर और 370 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। नई स्कोडा ऑक्टेविया RS में ट्रांसमिशन के लिए सात-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह सेडान 6.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का वादा करती है। जो इसे वैश्विक स्तर पर सबसे तेज फ्रंट-व्हील ड्राइव कारों में से एक बनाती है।
3 of 4
Skoda Octavia RS 2025 showcased at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
Skoda Octavia RS: कैसा है लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, स्कोडा ऑक्टेविया RS सेडान के स्टैंडर्ड वर्जन के जैसी ही दिखती है। सिवाय इसके कि इसमें ब्लैक-आउट रेडिएटर ग्रिल, बड़े एयर इनटेक के साथ री-डिजाइन की गई ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और बहुत कुछ शामिल हैं। ग्रिल के दोनों तरफ प्रोजेक्टर यूनिट के साथ शार्प हेडलैम्प और दोनों तरफ दो हिस्सों में बंटी हुई LED DRLs हैं। हुड पर बारीक क्रीज हैं, जबकि साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के साथ बड़े अलॉय व्हील हैं। सेडान के बैक प्रोफाइल की बात करें तो, कार में कॉम्पैक्ट और रैपअराउंड LED टेललाइट्स, लिप स्पॉइलर आदि मिलते हैं। एग्जॉस्ट पाइप ब्लैक कलर में आते हैं और स्टार्ट-अप और स्पोर्ट मोड में ज्यादा आक्रामक साउंड के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से ट्यून किए गए हैं।
4 of 4
Skoda Octavia RS 2025 showcased at Auto Expo 2025
- फोटो : Skoda
Skoda Octavia RS: इंटीरियर और फीचर्स
स्कोडा ऑक्टेविया RS का इंटीरियर लेआउट के मामले में स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही दिखता है। हालांकि, डैशबोर्ड, डोर ट्रिम और अन्य जगहों पर रेड कलर के एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक थीम इसे स्पोर्टी फील देती है, जो सेडान के RS बैज को कॉम्प्लीमेंट करती है। इसमें स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सेंटर कंसोल में सॉफ्ट-टच बटन के साथ एक चमकदार पैनल है।