फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Enyaq iV vRS: स्कोडा की नई पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी आई सामने, फुल चार्ज में 500 किमी रेंज चलने का दावा

Wed, 26 Oct 2022 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV Revealed Know Range Speed Specs News in Hindi
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV - फोटो : Skoda Auto
Skoda Enyaq iV vRS इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्रांड का दूसरा परफॉर्मेंस वैरिएंट है जो कंपनी के अन्य कारों की तुलना में ज्यादा प्रैक्टिकल होने का दावा करता है। इसे Volkswagen ID 4GTX (फॉक्सवैगन आईडी 4GTX) के लिए स्कोडा का जवाब माना जा सकता है। 
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV Revealed Know Range Speed Specs News in Hindi
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV - फोटो : Skoda Auto
बैटरी और रेंज
Enyaq iV vRS में 82kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 295 bhp का पावर और 458 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो स्कोडा का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके यह ईवी सिर्फ 36 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

स्पीड
इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 278 किमी प्रति घंटा तक सीमित की गई है। इसके साथ ही यह कार 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। 
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV Revealed Know Range Speed Specs News in Hindi
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV - फोटो : Skoda Auto
5 ड्राइविंग मोड
Skoda Enyaq iV vRS में पांच ड्राइविंग मोड - इको, कम्फर्ट, नॉर्मल, स्पोर्ट और ट्रैक्शन मिलते हैं, जिन्हें ड्राइविंग प्रोफाइल के मुताबिक कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है। Enyaq iV vRS में 585 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जो ब्रांड के अन्य कारों से 15 लीटर ज्यादा है। इसमें 5 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV Revealed Know Range Speed Specs News in Hindi
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV - फोटो : Skoda Auto
डिजाइन और फीचर्स
इलेक्ट्रिक एसयूवी को ब्रांड के 'क्रिस्टल फेस' फ्रंट ग्रिल के साथ ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट एप्रन, डोर मिरर, विंडो फ्रेम और रियर डिफ्यूजर के साथ एक स्पोर्टी डिजाइन मिलता है। इसमें ग्रिल को रोशन करने वाले 131 एलईडी स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

केबिन को डैशबोर्ड और डोर पैनल पर फॉक्स लेदर ट्रीटमेंट और कॉर्बनफाइबर इफेक्ट मिलता है, जो किसी भी स्कोडा मॉडल में सबसे बड़ा होने का दावा करने वाले 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ आता है। इसमें सैटेलाइट-नेविगेशन और ड्राइविंग डिटेल्स के साथ 5.3 इंच का डिजिटल कॉकपिट भी दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV Revealed Know Range Speed Specs News in Hindi
Skoda Enyaq iV vRS Electric SUV - फोटो : Skoda Auto
कीमत
Skoda Enyaq iV vRS की कीमत ब्रांड के अन्य मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है, जिनकी कीमत यूके में 48.6 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed