फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और खासियतें

Wed, 22 Jan 2025 04:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

Royal Enfield Scram 440 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440) को भारतीय बाजार में लगभग 2 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440, पिछले मॉडल स्क्रैम 411 को रिप्लेस करेगा। इस मोटरसाइकिल में कई सारे अपग्रेड किए गए हैं।

विज्ञापन
Royal Enfield Scram 440 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Royal Enfield Scram 440 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440) को भारतीय बाजार में लगभग 2 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्क्रैम 411 का उत्तराधिकारी है जो लोकप्रिय मॉडल हिमालयन पर आधारित था। रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल मोटोवर्स में स्क्रैम 440 को प्रदर्शित किया था। स्क्रैम 411 की तुलना में, स्क्रैम 440 में बड़ा इंजन, ज्यादा पावर, ज्यादा फीचर और नए रंग मिलते हैं।
Trending Videos
Royal Enfield Scram 440 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Royal Enfield Scram 440 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440: वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 को दो वैरिएंट्स - Trail (ट्रेल) और Force (फोर्स) में लॉन्च किया गया है। ब्लू और ग्रीन रंग में उपलब्ध ट्रेल वेरिएंट में ट्यूब वाले स्पोक व्हील और ट्यूब टायर लगे हैं। वहीं, ब्लू, ग्रे और टील रंग में उपलब्ध फोर्स वेरिएंट में ट्यूबलेस अलॉय व्हील लगे हैं। जो ज्यादा मॉडर्न और सुविधाजनक सेटअप चाहने वाले राइडर्स के लिए हैं।
Royal Enfield Scram 440 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Royal Enfield Scram 440 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440: इंजन पावर और गियरबॉक्स
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 में अपग्रेडेड 443 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो एयर-कूल्ड है। यह 25.4 बीएचपी का अधिकतम पावर और 34 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। तुलना करने पर, नए इंजन में 3 मिमी बड़ा बोर है जो 4.5 प्रतिशत ज्यादा पावर और 6.5 प्रतिशत अधिक टॉर्क पैदा करने में मदद करता है। छठा गियर कंपन को कम करने में मदद करेगा। हालांकि इससे ईंधन की खपत बढ़ेगी। इसमें एक नया पुल टाइप क्लच भी है जो बेहतर टिकाउपन देता है। और दावा किया जाता है कि लीवर प्रयास में 0.75 किलोग्राम की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 440 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Royal Enfield Scram 440 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440: कैसे हैं फीचर्स
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 को स्पोक्ड रिम्स के साथ-साथ अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया जाएगा। इसलिए इसमें ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन होगा। इसमें एक नया एलईडी हेडलैंप है जो हमने नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर देखा है। रोशनी के मामले में यह सबसे अच्छी नहीं है। इसमें एक स्विचेबल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए एक यूएसबी चार्जर और एक ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी है। साथ ही वही डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर भी है जो पिछले मॉडल पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 440 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Royal Enfield Scram 440 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Scram 440: ब्रेकिंग, सस्पेंशन
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 में सस्पेंशन सेटअप वही है। जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। जिसका ट्रैवल क्रमशः 190 मिमी और 180 मिमी है। ब्रेकिंग परफॉरमेंस को 300 मिमी फ्रंट डिस्क और 240 मिमी रियर डिस्क के साथ अपग्रेड किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed