{"_id":"601298a58ebc3e33ad732601","slug":"renault-kiger-unveil-renault-kiger-global-reveal-renault-kiger-launch-date-in-india-renault-kiger-engine-specifications-renault-kiger-features-and-price-renault-kiger-interior-renault-kiger-safety-features-sub-compact-suv-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Kiger : रेनो ने अपनी सबसे किफायती और दमदार एसयूवी की पेश, जानें कीमत और शानदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Kiger : रेनो ने अपनी सबसे किफायती और दमदार एसयूवी की पेश, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
Fri, 29 Jan 2021 12:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी हॉट हो गया है। हाल ही में Nissan (निसान) की Magnite (मैग्नाइट) की एंट्री के बाद, अब Renault India (रेनो इंडिया) ने अपनी Kiger (काइगर) एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया है। फ्रांसीसी कार निर्माता को अपनी इस सबसे किफायती कार Renault Kiger से काफी उम्मीदें हैं और कंपनी के मुताबिक यह कार भारत में उसकी किस्मत बदल सकती है। कंपनी अपनी इस कार Renault Kiger को भारतीय कार बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतार रही है। कंपनी ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर नवंबर 2020 में प्रदर्शित किया था। रिपोर्ट के मुताबिक रेनो इंडिया अपनी B-SUV को भारतीय बाजार में इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। जानें इस कार की सारी डिटेल्स।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
डिजाइन और लुक
कार अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है। कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं।

रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंजन
Renault Kiger में दो इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है।

प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी पहले Triber को बना चुकी है। डायमेंशन की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही होगी। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है।