टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz अगले साल जनवरी में लॉन्च होगी। टाटा ने इस कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है और लॉन्चिंग के बाद इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो इसकी प्रतिद्वंदी कारों Maruti Suzuki Baleno और Hyundai Elite i20 में भी नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में...
Tata Altroz के ये पांच फीचर्स हैं जबरदस्त, इनके आगे Baleno और Hyundai i20 भी हैं फेल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइव मोड
टाटा की बाकी गाड़ियों की तरह अल्ट्रोज हैचबैक में भी ड्राइव मोड्स का फीचर दिया गया है। टाटा नेक्सन और हैरियर में भी यह फीचर मिलता है। अल्ट्रोज में दो ड्राइव मोड सिटी और इको मिलेंगे। सिटी मोड में इंजन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि इको मोड में कार ज्यादा माइलेज देगी। इसका पेट्रोल वेरियंट 85 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि डीजल वेरियंट 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। इको मोड में पावर और टॉर्क 10 फीसदी तक कम हो जाएगा। किसी भी बाकी गाड़ी में यह फीचर नहीं मिलता है।
अल्बाट्रॉस दरवाजे
इनके बारे में सुन कर आपको हैरानी होगी। इनकी खासियत यह है कि ये दरवाजे 90 डिग्री तक खुल जाते हैं। देखा जाए तो इस सेगमेंट की किसी भी कार में ये दरवाजे नहीं मिलते हैं। इन चौड़े खुलने वाले दरवाजों को फायदा यह होता है कि बच्चों और बड़ों को बैठने और बाहर निकलने में दिक्कत नहीं होती है। ये दरवाजे टाटा ये नए प्लेटफॉर्म का ही हिस्सा हैं। उम्मीद है कि बाकी के अल्फा प्लेटफॉर्म में भी ये फीचर मिलेगा।
7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
टाटा हैरियर की तरह टाटा अल्ट्रोज में भी डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सात इंच की यह स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ी गई है। जिसमें टर्न बाई टर्न नेविगेशन के साथ कई जरूरी जानकारियां भी इसी स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी।
रेन सेंसिंग वाइपर्स
इस सेगमेंट में अल्ट्रोज अकेली ऐसी कार होगी, जिसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स का फीचर मिलेगा। इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि ड्राइविंग के दौरान पूरा फोकस सड़क पर ही होगा। बारिश के दौरान ये वाइपर्स ऑटोमैटिकली चालू हो जाएंगे और इनकी स्पीड भी बारिश की हिसाब से एडजस्ट होती रहेगी। वहीं इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप सिस्टम भी मिलेगा जो सनलाइट के कम होने पर अपनेआप ऑन हो जाएंगी।