फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा माइलेज और ज्यादा स्पेस के साथ नई ऑल्टो 800

Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
सार

  •  नई ऑल्टो की लंबाई पहले की ऑल्टो से 35 एमएम अधिक
  • पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज होगी 24.7 किलोमीटर 
     

विज्ञापन
Pics: New Maruti Alto 800
alto 800

मारुति की ऑल्टो 800 नए अवतार में अा गई है। नई ऑल्टो पहले के मुकाबले लंबाई में बड़ी होगी, माइलेज अधिक देगी, अंदर बैठने में अधिक जगह होगी और सबसे बड़ी बात आपकी सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी। यह कार बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की तरफ से नए ऑल्टो की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कीमत पुरानी ऑल्टो की कीमत के आसपास होगी। 

ऑल्टो 800 का नया वर्जन

Pics: New Maruti Alto 800
maruti alto800

वर्ष 2000 में लांच होने वाली ऑल्टो को अब तक पांच बार नए रूप में पेश किया जा चुका है। इस बार की नई ऑल्टो की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके इंजन को फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे इसकी एफिशिएंसी 9 फीसदी तक बढ़ गई है। पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज 24.7 किलोमीटर होगी जबकि पहले से मौजूद ऑल्टो की माइलेज 22.7 किलोमीटर है। वहीं सीएनजी वर्जन की नई ऑल्टो की माइलेज 33.44 किलोमीटर होगी। नई ऑल्टो को आगे से स्लिक बनाने के लिए इसके आगे के बंपर में बदलाव किया गया है। लीन व स्लिक बनाने की वजह से नई ऑल्टो की लंबाई पहले वाली ऑल्टो के मुकाबले 35 एमएम अधिक हो गई है। पहली बार इंट्री लेवल की गाड़ी में रिमोट कीलेस इंट्री दी गई है। 800 की किसी गाड़ी में फॉग लैंप का अलग से प्रोविजन भी पहली बार किया गया है। 

ऑल्टो 800 का नया वर्जन

Pics: New Maruti Alto 800
maruti

ग्राहकों को रिझाने के लिए नए प्रकार के छह रंगों में नई ऑल्टो को लांच किया गया है। इनमें मोहिती ग्रीन सबसे आकर्षक रंग है। यूटिलिटी स्पेस की बात करें तो को-पैसेंजर की सीट से लगे दरवाजे में छोटी-मोटी खाने-पीने की चीजें रखने तक की जगह दी गई है। चालक के साथ बैठने वालों के आराम का ध्यान रखते हुए सीट की डिजाइन में बदलाव किया गया है जो अपकी गरदन को रिलैक्स देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो 800 का नया वर्जन

Pics: New Maruti Alto 800
alto 800

गाड़ी में पावर विंडो के साथ चालक की सुरक्षा के साथ पीछे बैठने वाले बच्चों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। एयर बैग के साथ रियर डोर में चाइल्ड लॉक की सुविधा दी गई है।  नई ऑल्टो में अलग-अलग वर्जन हैं। ऑल्टो 800 एसटीडी पेट्रोल जिसकी माइलेज 24.7 किलोमीटर प्रतिलीटर होगी। ऑल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी मोड (33.4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम), ऑल्टो 800 एलएक्सआई पेट्रोल मोड (23.25 किलोमीटर प्रति लीटर)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed