भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 2016 मारुति ऑल्टो 800 नए रूप लॉन्च कर दी है। नए मॉडल की शुरुअती कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है। नई ऑल्टो 800 के एक्सटीरियर और एंटीरियर दोनों में बदलाव किया गया है। नई ऑल्टो पहले के मुकाबले लंबाई में बड़ी होगी, माइलेज अधिक देगी, अंदर बैठने में अधिक जगह होगी और सबसे बड़ी बात आपकी सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी।
लॉन्च हुई आपके बजट वाली नई मारुति ऑल्टो 800
वर्ष 2000 में लॉन्च होने वाली ऑल्टो को अब तक पांच बार नए रूप में पेश किया जा चुका है। इस बार की नई ऑल्टो की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके इंजन को फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे इसकी एफिशिएंसी 9 फीसदी तक बढ़ गई है। पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज 24.7 किलोमीटर होगी जबकि पहले से मौजूद ऑल्टो की माइलेज 22.7 किलोमीटर है। वहीं सीएनजी वर्जन की नई ऑल्टो की माइलेज 33.44 किलोमीटर होगी।
नई मारुति ऑल्टो 800 भारत में लॉन्च, कीमत 2.49 लाख रुपये
ग्राहकों को रिझाने के लिए नए प्रकार के छह रंगों में नई ऑल्टो को लांच किया गया है। इनमें मोहिती ग्रीन सबसे आकर्षक रंग है। यूटिलिटी स्पेस की बात करें तो को-पैसेंजर की सीट से लगे दरवाजे में छोटी-मोटी खाने-पीने की चीजें रखने तक की जगह दी गई है। चालक के साथ बैठने वालों के आराम का ध्यान रखते हुए सीट की डिजाइन में बदलाव किया गया है जो अपकी गरदन को रिलैक्स देती है।

गाड़ी में पावर विंडो के साथ चालक की सुरक्षा के साथ पीछे बैठने वाले बच्चों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। एयर बैग के साथ रियर डोर में चाइल्ड लॉक की सुविधा दी गई है। नई ऑल्टो में अलग-अलग वर्जन हैं। ऑल्टो 800 एसटीडी पेट्रोल जिसकी माइलेज 24.7 किलोमीटर प्रतिलीटर होगी। ऑल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी मोड (33.4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम), ऑल्टो 800 एलएक्सआई पेट्रोल मोड (23.25 किलोमीटर प्रति लीटर)।