{"_id":"573b90f74f1c1be36dac7413","slug":"pics-new-maruti-alto-800","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा माइलेज और ज्यादा स्पेस के साथ नई ऑल्टो 800","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ज्यादा माइलेज और ज्यादा स्पेस के साथ नई ऑल्टो 800
Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
सार
नई ऑल्टो की लंबाई पहले की ऑल्टो से 35 एमएम अधिक
पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज होगी 24.7 किलोमीटर
विज्ञापन
1 of 4
alto 800
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति की ऑल्टो 800 नए अवतार में अा गई है। नई ऑल्टो पहले के मुकाबले लंबाई में बड़ी होगी, माइलेज अधिक देगी, अंदर बैठने में अधिक जगह होगी और सबसे बड़ी बात आपकी सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी। यह कार बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की तरफ से नए ऑल्टो की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कीमत पुरानी ऑल्टो की कीमत के आसपास होगी।
ऑल्टो 800 का नया वर्जन
2 of 4
maruti alto800
वर्ष 2000 में लांच होने वाली ऑल्टो को अब तक पांच बार नए रूप में पेश किया जा चुका है। इस बार की नई ऑल्टो की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके इंजन को फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे इसकी एफिशिएंसी 9 फीसदी तक बढ़ गई है। पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज 24.7 किलोमीटर होगी जबकि पहले से मौजूद ऑल्टो की माइलेज 22.7 किलोमीटर है। वहीं सीएनजी वर्जन की नई ऑल्टो की माइलेज 33.44 किलोमीटर होगी। नई ऑल्टो को आगे से स्लिक बनाने के लिए इसके आगे के बंपर में बदलाव किया गया है। लीन व स्लिक बनाने की वजह से नई ऑल्टो की लंबाई पहले वाली ऑल्टो के मुकाबले 35 एमएम अधिक हो गई है। पहली बार इंट्री लेवल की गाड़ी में रिमोट कीलेस इंट्री दी गई है। 800 की किसी गाड़ी में फॉग लैंप का अलग से प्रोविजन भी पहली बार किया गया है।
ऑल्टो 800 का नया वर्जन
3 of 4
maruti
ग्राहकों को रिझाने के लिए नए प्रकार के छह रंगों में नई ऑल्टो को लांच किया गया है। इनमें मोहिती ग्रीन सबसे आकर्षक रंग है। यूटिलिटी स्पेस की बात करें तो को-पैसेंजर की सीट से लगे दरवाजे में छोटी-मोटी खाने-पीने की चीजें रखने तक की जगह दी गई है। चालक के साथ बैठने वालों के आराम का ध्यान रखते हुए सीट की डिजाइन में बदलाव किया गया है जो अपकी गरदन को रिलैक्स देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल्टो 800 का नया वर्जन
4 of 4
alto 800
गाड़ी में पावर विंडो के साथ चालक की सुरक्षा के साथ पीछे बैठने वाले बच्चों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। एयर बैग के साथ रियर डोर में चाइल्ड लॉक की सुविधा दी गई है। नई ऑल्टो में अलग-अलग वर्जन हैं। ऑल्टो 800 एसटीडी पेट्रोल जिसकी माइलेज 24.7 किलोमीटर प्रतिलीटर होगी। ऑल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी मोड (33.4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम), ऑल्टो 800 एलएक्सआई पेट्रोल मोड (23.25 किलोमीटर प्रति लीटर)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।