{"_id":"67dd8334dbf6137fc604afe8","slug":"nhai-bars-14-toll-collection-agencies-for-irregular-activities-after-up-stf-unearthed-fraud-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NHAI: टोल वसूली में गड़बड़ी पर एनएचएआई की सख्ती, 14 एजेंसियों पर लगा प्रतिबंध, STF ने किया धोखाधड़ी का खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
NHAI: टोल वसूली में गड़बड़ी पर एनएचएआई की सख्ती, 14 एजेंसियों पर लगा प्रतिबंध, STF ने किया धोखाधड़ी का खुलासा
Fri, 21 Mar 2025 08:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:48 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने टोल वसूली में गड़बड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 टोल संग्रह एजेंसियों को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने टोल वसूली में गड़बड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 टोल संग्रह एजेंसियों को प्रतिबंधित कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा धोखाधड़ी का पता लगाने के बाद की गई जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।
टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
गड़बड़ी करने वाली एजेंसियों को नोटिस
एनएचएआई ने अनियमितताओं में शामिल एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, एफआईआर के आधार पर 13 एजेंसियों को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां, जानें अब तक किन-किन कंपनियों ने किया एलान

- फोटो : संवाद
12.55 लाख गलत टोल वसूली पर किया गया रिफंड
संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में 12.55 लाख मामलों में गलत तरीके से वसूला गया टोल रिफंड किया गया। इसके अलावा, गलत टोल वसूली करने वाली एजेंसियों पर अब तक 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - Toll Plaza: क्या आपसे टोल प्लाजा पर ज्यादा चार्ज लिया गया? 2024 में ऐसे 12.55 लाख मामलों में हुआ रिफंड

बयान के अनुसार, एनएचएआई द्वारा प्रतिबंधित 14 एजेंसियों में एके कंस्ट्रक्शन, आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, अनिल कुमार शुक्ला, आशीष अग्रवाल, इनोविजन लिमिटेड, एमबी कंस्ट्रक्शन, मां नर्मदा ट्रेडर्स, आरके जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, एसपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, टी सूर्यनारायण रेड्डी, वंशिका कंस्ट्रक्शन, वेस्टवेल आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, भोला नाथ राजपति शुक्ला और शिवा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: जल्द आएगी नई टोल नीति, नितिन गडकरी ने किया रियायत देने का एलान, हाईवे यूजर्स को मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें - Toll Tax: जल्द आएगी नई टोल नीति, नितिन गडकरी ने किया रियायत देने का एलान, हाईवे यूजर्स को मिलेगी राहत
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : संवाद
गलत तरीके से कट रही टोल फीस
कई बार वाहन चालकों से टोल तब भी वसूल लिया जाता है, जब उन्होंने हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर ही नहीं किया होता। यह समस्या तब आती है जब यूजर फीस-संग्रह करने वाली एजेंसियां मैन्युअल रूप से VRN-आधारित लेनदेन बनाते समय सिस्टम में गलत वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) दर्ज करती हैं। इसके अलावा, फास्टैग रीडर द्वारा एक ही टैग को कई बार स्कैन करने से डबल चार्जिंग की समस्या भी सामने आती है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: क्या दिल्ली में पेट्रोल बाइकों का दौर होगा खत्म? 2026 से बड़े बदलाव की तैयारी