फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toll Tax: जल्द आएगी नई टोल नीति, नितिन गडकरी ने किया रियायत देने का एलान, हाईवे यूजर्स को मिलेगी राहत

Thu, 20 Mar 2025 03:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 03:39 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया है कि सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति लेकर आएगी, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित रियायतें दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari says govt to soon introduce new toll policy with reasonable concessions to users
जल्द लागू होगी नई टोल नीति - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया है कि सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति लेकर आएगी, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित रियायतें दी जाएंगी। 


यह भी पढ़ें - Tesla: 'एलन के पागल होने से पहले खरीदी थी', टेस्ला के मालिकों ने गाड़ियों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए लगाए स्टिकर

बुधवार को राज्यसभा में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टोल जरूरी है। लेकिन सरकार इसे अधिक यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें - GNSS Toll Tax: सैटेलाइट आधारित टोल प्रणाली पर समिति ने सुरक्षा, गोपनीयता के मुद्दों पर और विचार-विमर्श की सिफारिश की 
Union Minister Nitin Gadkari says govt to soon introduce new toll policy with reasonable concessions to users
National Highways - फोटो : अमर उजाला
"अच्छी सड़क चाहिए तो टोल देना होगा"
गडकरी ने कहा, "यह विभाग की नीति है कि अगर आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो उसकी कीमत चुकानी होगी।" उन्होंने टोल सिस्टम का बचाव करते हुए यह भी स्वीकार किया कि इसकी व्यवस्था में कुछ समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार असम में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। सरकार वहां 3 लाख करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन और सिक्स-लेन हाईवे, साथ ही ब्रह्मपुत्र नदी पर कई पुलों का निर्माण करने जा रही है।

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Tour S: टैक्सी मार्केट में आ गई नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स
 
Union Minister Nitin Gadkari says govt to soon introduce new toll policy with reasonable concessions to users
गजराैला हाईवे पर वाहन - फोटो : संवाद
टोल जरूरी लेकिन उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं
गडकरी ने यह स्पष्ट किया कि सरकार बाजार से फंड जुटा रही है, इसलिए टोल वसूली जरूरी है। लेकिन सरकार उपभोक्ताओं पर अत्यधिक बोझ नहीं डालना चाहती।

उन्होंने कहा, "हम सिर्फ फोर-लेन सड़कों पर टोल वसूल रहे हैं, टू-लेन सड़कों पर नहीं।"

यह भी पढ़ें - Honda Shine 100 vs Hero Splendor Plus: इन दोनों बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा? जानें अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari says govt to soon introduce new toll policy with reasonable concessions to users
Faridpur toll plaza - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा की गलत लोकेशन पर होगी कार्रवाई
गडकरी ने यह भी बताया कि 2008 के नेशनल हाईवे फी रूल्स के तहत, एक ही हाइवे पर 60 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा नहीं लगाया जा सकता। हालांकि, कुछ मामलों में अपवाद हैं, जिन्हें नई नीति में ठीक किया जाएगा।

गडकरी ने कहा, "सत्र खत्म होते ही हम नई टोल नीति का एलान करेंगे, जिससे यह समस्या हल होगी और उपभोक्ताओं को उचित छूट मिलेगी। इसके बाद टोल को लेकर कोई विवाद नहीं रहेगा।"

यह भी पढ़ें - Car Price Hike: होंडा कार्स और रेनो की कीमतें भी बढ़ेंगी, मारुति, ह्यूंदै, किआ और टाटा के नक्शेकदम पर चल रहे निर्माता
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari says govt to soon introduce new toll policy with reasonable concessions to users
Toll Plaza - फोटो : PTI
टोल वसूली में भारी बढ़ोतरी
हाल के वर्षों में भारत में टोल कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 2023-24 में टोल कलेक्शन 64,809.86 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। 2019-20 में यह आंकड़ा सिर्फ 27,503 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें - Ford: फोर्ड भारत में कर रही है वापसी, लेकिन इस बार वह यहां कार नहीं बनाएगी, जानें डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed