फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 ADAS Cars: भारत में ADAS फीचर्स वाली टॉप-5 किफायती कारें, जानें कीमत और इनकी खासियतें

Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने बीते कुछ समय में काफी तरक्की की है। भारत एनसीएपी के आने के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने वाहनों में सुरक्षा को काफी तवज्जो दी है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारतीय बाजार में मिलने वाली ADAS फीचर्स के साथ आने वाली सबसे किफायती कारें कौन सी हैं।

विज्ञापन
Most Affordable ADAS Cars in India Top 5 ADAS Cars
ADAS Cars in India - फोटो : Freepik
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने बीते कुछ समय में काफी तरक्की की है। भारत एनसीएपी के आने के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने वाहनों में सुरक्षा को काफी तवज्जो दी है। 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ही, वाहन निर्माता वाहनों में अत्याधुनिक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) (ADAS) जैसे फीचर्स की पेशकश कर रहे है। ये फीचर्स कार के साथ-साथ सड़क पर ड्राइवर और यात्रियों के लिए ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सेफ्टी सूइट एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।


यहां हम आपको बता रहे हैं भारतीय बाजार में मिलने वाली ADAS फीचर्स के साथ आने वाली सबसे किफायती कारें कौन सी हैं। ADAS फीचर्स वाली इन कारों की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है। जबकि इनमें सबसे सस्ती कार की कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
Most Affordable ADAS Cars in India Top 5 ADAS Cars
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
Honda Amaze
होंडा कार्स इंडिया की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अमेज में लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलता शामिल है। निर्माता के अनुसार, यह 10 लाख रुपये से कम कीमत में ADAS फीचर्स वाली सबसे किफायदी वाहन है। ADAS फीचर्स अमेज के ZX ट्रिम में उपलब्ध हैं। अमेज के ADAS फीचर्स में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और बहुत कुछ शामिल है। 
Most Affordable ADAS Cars in India Top 5 ADAS Cars
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ आती है। XUV 3XO को इसके AX5 L और AX7 L वैरिएंट्स में ADAS फीचर्स मिलता है। जिसमें अडेप्टिव लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और अन्य फीचर्स उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Affordable ADAS Cars in India Top 5 ADAS Cars
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
Hyundai Venue सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्केट में पहली एसयूवी थी, जिसमें ADAS तकनीक शामिल थी। वेन्यू के SX(O) वर्जन में लेवल-1 ADAS शामिल है। इसमें हाई बीम असिस्ट, लेन मेंटेन असिस्ट, फ्रंट कोलिजन वार्निंग और बहुत कुछ मिलता है। 
विज्ञापन
Most Affordable ADAS Cars in India Top 5 ADAS Cars
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet
ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट की बुनियाद एक जैसी है। सोनेट में लेवल 1 ADAS फंक्शन मिलता हैं। इसमें लेन मेंटेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट हेल्प और बहुत सारे फीचर्स हैं। ADAS फीचर्स किआ सोनेट पर GTX प्लस मॉडल से शुरू होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed