हैदराबाद के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने की घटना पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय काफी गंभीर है। मंत्रालय की ओर से हादसे की शुरुआती जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने के कारण इमारत की ऊपरी मंजिल में बने एक होटल में रह रही एक महिला सहित आठ लोगों की मौत हो गई।
घटनास्थल पर जा रहे विशेषज्ञ
2 of 5
सिकंदराबाद के ई बाइक शोरूम में लगी आग बुझाते कर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि "पुलिस की शुरुआती जांच सौंपे जाने के बाद दो विशेषज्ञ हादसा स्थल पर जा रहे हैं।" इससे पहले पुलिस ने सोमवार को कहा कि हादसे में दस अन्य घायल हो गए थे जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया था। शोरूम में लगी आग और धुएं ने शोरूम के ऊपर होटल रूबी प्राइड को भी अपनी चपेट में ले लिया था।
एक अक्टूबर से ज्यादा सुरक्षित होंगी ईवी
3 of 5
सिकंदराबाद के ई बाइक शोरूम में लगी आग बुझाते कर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं से चिंतित सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी सुरक्षा मानकों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रावधान पेश किए हैं जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे। संशोधनों में बैटरी सेल, ऑन-बोर्ड चार्जर, बैटरी पैक का डिज़ाइन और आंतरिक सेल शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण थर्मल प्रसार से संबंधित अतिरिक्त सुरक्षा जरूरतें शामिल हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
4 of 5
इलेक्ट्रिक वाहन में आग
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल अप्रैल में, ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक और प्योरईवी जैसे निर्माताओं के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने के मामले सामने आए थे। ऐसे हादसों ने सरकार को जांच के लिए एक पैनल बनाने के लिए प्रेरित किया था।
नितिन गडकरी ने दी थी चेतावनी
5 of 5
नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ईवी में आग लगने जैसी दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अप्रैल में कंपनियों को लापरवाही बरतने पर दंड देने की चेतावनी दी थी। साथ ही खराब वाहनों को वापस बुलाने का आदेश भी दिया था। जिसके बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 1,441 यूनिट वापस बुला ली थीं। ओकिनावा ने बैटरी से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक करने के लिए अपने प्रेज़ प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3,215 यूनिट्स को वापस बुलाने की भी घोषणा की थी। इसी तरह, प्योर ईवी ने भी अपने ETrance+ और EPluto 7G मॉडल की 2,000 यूनिट्स को वापस मंगाया था।