2020 में जहां कई कारें लॉन्चिंग की तैयारी कर रही हैं, वहीं कई कारों के मॉडल्स अगले साल सड़कों पर नहीं दिखेंगे। मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, होंडा, टोयोटा, फोर्ड, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, फॉक्सवैगन समेत कई कार कपंनियां कई मॉडल्स को अलविदा कहने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं 2020 में शोरूम्स से गायब होने वाली कारों के बारे में...
इन 20 से ज्यादा कारों को नहीं मिला ग्राहकों का दुलार, 2020 में होंगी सड़कों से बाहर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda BRV
होंडा ने अपनी इस क्रॉसओवर एसयूवी को पिछले साल 2018 में लॉन्च किया था। इस कार को ब्रियो और अमेज के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा था। लेकिन होंडा ने पहले ही ब्रियो का उत्पादन बंद कर दिया है और अमेज को भी नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। कंपनी इस कार पर एक लाख से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। वहीं अगले साल तक यह कार होंडा के शोरूम्स से भी गायब हो जाएगी।
Mahindra Xylo
कंपनी ने इस कार को 2009 में लॉन्च किया था। 2.5 लीटर इंजन वाली जाइलो बाजार में तेजी से पकड़ नहीं बना पाई। वहीं मार्च 2020 से कंपनी इसे भारतीय बाजार के लिए बनाना बंद कर देगी। कंपनी ने इसे बीएस6 मानकों और नए सेफ्टी मानकों के मुताबिक अपग्रेड भी नहीं किया है।
Mahindra Verito
महिंद्रा पहले ही वेरिटो को बनाना बंद कर चुकी है। कंपनी ने इसका प्रमोशन भी बंद कर दिया है। BS-VI मानकों पर खरा उतरना इसकी वजह है। कंपनी पहले ही इसके वाइब वेरियंट को बंद कर चुकी है। वहीं महिंद्रा का फोकस फोर्ड के साथ पार्टनरशिप करके नई कारें लॉन्च करने का है।
Tata Zest
टाटा अपनी इस सब-4मीटर सेडान कार टाटा जेस्ट पर अब तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अब टाट टियागो, टाटा टिगोर, नेक्सन पर फोकस कर रही है। वहीं अल्ट्रोज लॉन्चिंग के लिए तैयार है। अप्रैल 2020 से कंपनी इस कार को बनाना बंद कर देगी। इसमें 1.3 लीटर का फिएट वाला डीजल इंजन मिलता है, जो 75 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है, जो 22.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
Tata Bolt
टाटा टियागो और टिगोर की लॉन्चिंग के बाद इस कार की बिक्री लगातार घटती गई। वजह थी समान कीमत। वहीं अब टाटा की अल्ट्रोज जनवरी से सड़कों पर रफ्तार पकड़ना शुरू कर देगी। बोल्ट की बिक्री घट कर केवल दो अंकों में ही रह गई है। अगले साल जनवरी 2020 से यह कार भी बंद हो जाएगी।
Tata Safari Storme
टाटा हेक्सा और हैरियर आने के बाद सफारी का बाजार गड़बड़ा गया है। 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में नई ग्रेविटास भी लॉन्च होने जा रही है, जो हैरियर का 7-सीटर वेरियंट होगी। वहीं टाटा इस एसयूवी को सड़क से उतारने की तैयारी कर रही है।
Tata Hexa
टाटा मोटर्स अपनी एमपीवी कार हेक्सा पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। हैरियर ने हेक्सा का क्रेज खत्म कर दिया। 2.2 लीटर डीजल वैरिकॉर 400 एनएम टॉर्क वाली यह कार अभी तक बीएस6 में अपग्रेड नहीं हुई है। टाटा ने पिछले तीन महीनों में मात्र 503 हेक्सा ही बेची हैं। जैसे ही नए उत्सर्जन मानक लागू होंगे, वैसे ही इस कार की बिक्री बंद हो जाएगी।