{"_id":"64c23a1f51003ff2770e7477","slug":"made-in-brazil-volkswagen-virtus-scores-5-stars-in-latin-ncap-crash-test-know-india-spec-version-rating-2023-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volkswagen Virtus: मेड-इन-ब्राजील फॉक्सवैगन वर्टस को लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volkswagen Virtus: मेड-इन-ब्राजील फॉक्सवैगन वर्टस को लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, जानें डिटेल्स
Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Virtus Crash Test Latin NCAP
- फोटो : Latin NCAP
Latin NCAP (लैटिन एनसीएपी) ने अपने क्रैश टेस्ट में ब्राजील में बनी Virtus (वर्टस) की टेस्टिंग की है। मेड-इन-इंडिया वर्जन की तरह वर्टस ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। लैटिन एनसीएपी का कहना है कि वे ब्राजीलियाई-स्पेक मॉडल की टेस्टिंग करना चाहते थे ताकि यह यह जांच की जा सके कि यह भारत-स्पेक वर्जन के समान सुरक्षा रेटिंग हासिल करता है या नहीं।
Volkswagen Virtus Crash Test
- फोटो : Global NCAP
ब्राजीलियाई-स्पेक मॉडल के सेफ्टी फीचर्स
सेडान स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस थी। मालिकों को वैश्विक बाजार में वर्टस के साथ विकल्प के रूप में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम मिल सकता है जो कि भारत-स्पेक मॉडल पर पेश नहीं किया गया है।
सेडान स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस थी। मालिकों को वैश्विक बाजार में वर्टस के साथ विकल्प के रूप में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम मिल सकता है जो कि भारत-स्पेक मॉडल पर पेश नहीं किया गया है।
Volkswagen Virtus Crash Test Latin NCAP
- फोटो : NCAP
भारतीय मॉडल के सेफ्टी फीचर्स
भारत में जो मॉडल बिक्री की जाती है वह स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी इक्यूप्मेंट्स के साथ आता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) मिलता है। इसमें मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग, डुअल फ्रंट एयरबैग, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ब्रेक असिस्ट, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, एंटी-स्लिप रेगुलेशन और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्टम भी है।

Volkswagen Virtus
- फोटो : Volkswagen
हायर वैरिएंट्स में साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर डिफ्लेशन वार्निंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नरिंग लाइट्सजैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
दरअसल, स्कोडा और फॉक्सवैगन के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट से आई कारें कुछ सबसे सुरक्षित वाहनों में से हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति भारतीय बाजार में खरीद सकता है। वर्टस, ताइगुन, कुशाक और स्लाविया ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार स्कोर किए हैं।
दरअसल, स्कोडा और फॉक्सवैगन के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट से आई कारें कुछ सबसे सुरक्षित वाहनों में से हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति भारतीय बाजार में खरीद सकता है। वर्टस, ताइगुन, कुशाक और स्लाविया ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार स्कोर किए हैं।
विज्ञापन
Volkswagen Virtus
- फोटो : Volkswagen
कीमत और मुकाबला
भारतीय बाजार में वर्टस की कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.77 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। वर्टस का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वर्ना, मारुति सुजुकी सियाज और स्कोडा स्लाविया से है।