फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Virtus: मेड-इन-ब्राजील फॉक्सवैगन वर्टस को लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, जानें डिटेल्स

Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Made-in-Brazil Volkswagen Virtus scores 5 stars in Latin NCAP crash test Know India-spec Version Rating
Volkswagen Virtus Crash Test Latin NCAP - फोटो : Latin NCAP
Latin NCAP (लैटिन एनसीएपी) ने अपने क्रैश टेस्ट में ब्राजील में बनी Virtus (वर्टस) की टेस्टिंग की है। मेड-इन-इंडिया वर्जन की तरह वर्टस ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। लैटिन एनसीएपी का कहना है कि वे ब्राजीलियाई-स्पेक मॉडल की टेस्टिंग करना चाहते थे ताकि यह यह जांच की जा सके कि यह भारत-स्पेक वर्जन के समान सुरक्षा रेटिंग हासिल करता है या नहीं।


कितने अंक मिले
सेडान ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 92 प्रतिशत, बच्चों की सुरक्षा में 92 प्रतिशत, पैदल यात्री और कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में 53 प्रतिशत और सुरक्षा सहायता प्रणालियों में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए।
Made-in-Brazil Volkswagen Virtus scores 5 stars in Latin NCAP crash test Know India-spec Version Rating
Volkswagen Virtus Crash Test - फोटो : Global NCAP
ब्राजीलियाई-स्पेक मॉडल के सेफ्टी फीचर्स
सेडान स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस थी। मालिकों को वैश्विक बाजार में वर्टस के साथ विकल्प के रूप में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम मिल सकता है जो कि भारत-स्पेक मॉडल पर पेश नहीं किया गया है।
Made-in-Brazil Volkswagen Virtus scores 5 stars in Latin NCAP crash test Know India-spec Version Rating
Volkswagen Virtus Crash Test Latin NCAP - फोटो : NCAP
भारतीय मॉडल के सेफ्टी फीचर्स
भारत में जो मॉडल बिक्री की जाती है वह स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी इक्यूप्मेंट्स के साथ आता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) मिलता है। इसमें मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग, डुअल फ्रंट एयरबैग, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ब्रेक असिस्ट, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, एंटी-स्लिप रेगुलेशन और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्टम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Made-in-Brazil Volkswagen Virtus scores 5 stars in Latin NCAP crash test Know India-spec Version Rating
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
हायर वैरिएंट्स में साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर डिफ्लेशन वार्निंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नरिंग लाइट्सजैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

दरअसल, स्कोडा और फॉक्सवैगन के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट से आई कारें कुछ सबसे सुरक्षित वाहनों में से हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति भारतीय बाजार में खरीद सकता है। वर्टस, ताइगुन, कुशाक और स्लाविया ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार स्कोर किए हैं।
विज्ञापन
Made-in-Brazil Volkswagen Virtus scores 5 stars in Latin NCAP crash test Know India-spec Version Rating
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
कीमत और मुकाबला
भारतीय बाजार में वर्टस की कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.77 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। वर्टस का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वर्ना, मारुति सुजुकी सियाज और स्कोडा स्लाविया से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed