{"_id":"63c648afba763f58316d92f6","slug":"mada-9-supercar-made-in-afghanistan-know-mada-9-specifications-features-news-in-hindi-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mada 9 Supercar: तालिबान की धरती पर बनी पहली सुपरकार! बेहद शानदार है लुक और डिजाइन, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mada 9 Supercar: तालिबान की धरती पर बनी पहली सुपरकार! बेहद शानदार है लुक और डिजाइन, देखें वीडियो
Tue, 17 Jan 2023 12:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
तालिबान राज में एक सुपरकार बनाई गई है। यह सुनने में काफी अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। आमतौर पर आर्थिक तंगी और तमाम समस्याओं से जूझ रहा देश सही वजहों से चर्चा में नहीं रहता है। अफगानिस्तान को देश की पहली सुपरकार मिली है, जिसका नाम Mada 9 रखा गया है। इसे पिछले हफ्ते आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया गया था। इस सुपरकार ने देश ही बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
ऑनलाइन हुई पेश
ऐसा तब हुआ जब काबुल स्थित निर्माता Entop (एनटॉप) और अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (ATVI) (एटीवीआई) ने एक सुपरकार को डिजाइन करने और बनाने के लिए हाथ मिलाया। आकर्षक लुक वाली इस सुपरकार के बारे में दावा किया गया है कि इसे 30 अफगान इंजीनियरों ने मिलकर डिजाइन किया है। Entop ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस कार के बारे में ऑनलाइन खुलासा किया है।

अभी बना है प्रोटोटाइप
Mada 9 फिलहाल एक प्रोटोटाइप स्टेज में है। इस कार में Toyota का 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया हुआ है, जिसे कोरोला सेडान के 2004 जनरेशन में पेश किया गया था। इस कार को बनाने में इंजीनियर्स को पांच साल से ज्यादा का समय लगा है। अपने स्टॉक रूप में, टोयोटा कारों में यह इंजन 166 से 187 hp के बीच का पावर जेनरेट करता था। Mada 9 में पावर को बढ़ाया गया है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि Mada 9 में यह इंजन कितना पावर जेनरेट करता है या इसमें कोई ट्यूनिंग की गई है या नहीं।

आ सकता है इलेक्ट्रिक वर्जन
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, इसके इंजन या पावर में कई तरह के बदलाव होने की उम्मीद है। प्रोडक्शन वर्जन के तैयार होने तक Mada 9 में पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से बदला जा सकता है। Mada 9 को पेश करने के दौरान, तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री, अब्दुल बाकी हक्कानी ने कथित तौर पर कहा कि सुपरकार साबित करती है कि तालिबान शासन अपने लोगों के लिए धर्म और आधुनिक विज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Video of Taliban unveiling their first ‘indigenously built’ supercar, the Mada 9. A team of 30 engineers worked on manufacturing Mada 9 for five years
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 13, 2023
Kya ho raha hai 2023 me pic.twitter.com/dK59fWN4Iu
विज्ञापन
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
कब होगी लॉन्च
Mada 9 सुपरकार को कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि इसकी बिक्री पहले अफगानिस्तान में शुरू होगी जिसके बाद यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारी जाएगी।