Mada 9 Supercar: तालिबान की धरती पर बनी पहली सुपरकार! बेहद शानदार है लुक और डिजाइन, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा तब हुआ जब काबुल स्थित निर्माता Entop (एनटॉप) और अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (ATVI) (एटीवीआई) ने एक सुपरकार को डिजाइन करने और बनाने के लिए हाथ मिलाया। आकर्षक लुक वाली इस सुपरकार के बारे में दावा किया गया है कि इसे 30 अफगान इंजीनियरों ने मिलकर डिजाइन किया है। Entop ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस कार के बारे में ऑनलाइन खुलासा किया है।
Mada 9 फिलहाल एक प्रोटोटाइप स्टेज में है। इस कार में Toyota का 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया हुआ है, जिसे कोरोला सेडान के 2004 जनरेशन में पेश किया गया था। इस कार को बनाने में इंजीनियर्स को पांच साल से ज्यादा का समय लगा है। अपने स्टॉक रूप में, टोयोटा कारों में यह इंजन 166 से 187 hp के बीच का पावर जेनरेट करता था। Mada 9 में पावर को बढ़ाया गया है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि Mada 9 में यह इंजन कितना पावर जेनरेट करता है या इसमें कोई ट्यूनिंग की गई है या नहीं।
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, इसके इंजन या पावर में कई तरह के बदलाव होने की उम्मीद है। प्रोडक्शन वर्जन के तैयार होने तक Mada 9 में पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से बदला जा सकता है। Mada 9 को पेश करने के दौरान, तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री, अब्दुल बाकी हक्कानी ने कथित तौर पर कहा कि सुपरकार साबित करती है कि तालिबान शासन अपने लोगों के लिए धर्म और आधुनिक विज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Video of Taliban unveiling their first ‘indigenously built’ supercar, the Mada 9. A team of 30 engineers worked on manufacturing Mada 9 for five years
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 13, 2023
Kya ho raha hai 2023 me pic.twitter.com/dK59fWN4Iu
Mada 9 सुपरकार को कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि इसकी बिक्री पहले अफगानिस्तान में शुरू होगी जिसके बाद यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारी जाएगी।