अनलॉक-1 में सरकार ने कई रियायतें दी हैं। मॉल्स, बाजार और मंदिरों का खुलना शुरू हो चुका है। कई दिन के लॉकडाउन के बाद आर्थिक गतिविधियों का शुरू होना भी जरूरी है। ऐसा नहीं है कि ये सब खोल देने से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम हो गया है। बल्कि अब पहले से ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। अगर आप अपने निजी वाहन में भी सफर करते हैं, तो भी संक्रमण से खतरे से आप अछूते नहीं है। जानते हैं निजी वाहन चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान...
अनलॉक-1 में ड्राइविंग करते समय रखें इन खास बातों का ख्याल, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीजों को छूते समय रहें सावधान
संक्रमण छूने से ही फैलता है। जब आप ड्राइव करते हैं तो चाहे अनचाहे आप बहुत सी चीजों को छू देते हैं, जो संक्रमण का वाहक हो सकती है। कुछ शोधों के मुताबिक एक फ्यूल पंप पर एक जनशौचालय की सीट के मुकाबले 11,835 गुना रोगाणु हो सकते हैं। ध्यान रखें जब आप बाहर हों, तो कम से कम चीजों को छुएं। अपनी कार में एक जोड़ी अतिरिक्त ग्लव्स जरूर रखें। गाड़ी में तेल भरवाते समय ग्लव्स जरूर पहनें।
हैंड सैनिटाइजर
अगर निजी कार ड्राइव कर रहे हैं तो कार में एक छोटी बोटल हैंड सैनिटाइजर की जरूर रखें। उसे सीधे धूप के संपर्क में न रखें। किसी ठंडी जगह पर रखें। जब तक इस वायरस का प्रकोप है, तब तक सैनिटाइजर आपको बेहतरीन साथी है। कार के डोर हैंडल्स, गियर लीवर, हैंडब्रेक्स, एसी बटन, स्टीयरिंग व्हील आदि को समय समय पर सैनिटाइज जरूर करें।
फेस मास्क
फेस मास्क आजकल कोविड 19 से बचाव के लिए सबसे जरूरी चीजों में शामिल है। अपनी कार में फेस मास्क के अतिरिक्त जोड़े रखें। बिना फेस मास्क के ड्राइव न करें। गाड़ी में अगर किसी को बिठाते हैं तो उसे भी फेस मास्क ऑफर करें। ध्यान रखें कि अच्छी क्वॉलिटी का फेस मास्क खरीदें। सरकार की तरफ से भी फेस मास्क पहनने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर न पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।
राइड शेयरिंग से बचें
एप बेस्ड राइडिंग कंपनियों ओला, ऊबर ने तो सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कार पार्टीशन लगा लिए हैं। लेकिन निजी कार में कार पार्टिशन थोड़ा अटपटा सा लगता है। अगर आप कार पार्टीशन नहीं लगवाना चाहते हैं तो केवल उन्हीं लोगों के साथ राइड शेयर करें, तो आपकी तरह ही सावधानियां बरत रहे हैं, असनल उन्होंने मास्क, ग्लव्स वगैरहा पहने हों।