{"_id":"676926e828054326be09586a","slug":"jaggi-vasudev-founder-of-isha-foundation-says-electric-vehicles-will-not-reduce-pollution-know-details-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों से कम होगा प्रदूषण? जग्गी वासुदेव ने बताया ईवी पर्यावरण के अनुकूल कब बन सकता है","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों से कम होगा प्रदूषण? जग्गी वासुदेव ने बताया ईवी पर्यावरण के अनुकूल कब बन सकता है
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:31 PM IST
सार
क्या आपने सोचा है कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के प्रयासों में पेट्रोल और डीजल कारों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करना उतना कारगर नहीं होगा। भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक नेताओं में से एक जग्गी वासुदेव ने इस पुरानी बहस को एक बार फिर छेड़ दिया है कि क्या ईवी वास्तव में प्रदूषण को कम करने का दीर्घकालिक समाधान है?
विज्ञापन
1 of 5
Jaggi Vasudev
- फोटो : X/@SadhguruJV
Link Copied
क्या आपने सोचा है कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के प्रयासों में पेट्रोल और डीजल कारों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करना उतना कारगर नहीं होगा। भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक नेताओं में से एक जग्गी वासुदेव ने इस पुरानी बहस को एक बार फिर छेड़ दिया है कि क्या ईवी वास्तव में प्रदूषण को कम करने का दीर्घकालिक समाधान है? उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र ईवी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए निर्माताओं को प्रोत्साहन योजनाएं दे रहा है। क्योंकि इसका लक्ष्य 2030 तक कम से कम 50 प्रतिशत कार्बन तटस्थ और 2070 तक पूरी तरह से कार्बन तटस्थ बनना है।
2 of 5
Electric Car
- फोटो : Freepik
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक वासुदेव ने रविवार, 22 दिसंबर को चिक्काबल्लापुर में पर्यावरण पर इलेक्ट्रिक वाहनों के दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में बताते हुए अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक भारत बिजली पैदा करने के लिए कोयले और डीजल पर निर्भर रहेगा। तब तक देश में दीर्घकालिक इकोलॉजिकल सॉल्यूशन नहीं हो सकता।
कोयला भारत में बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बड़ा जीवाश्म ईंधन बना हुआ है। ताजा अनुमानों के अनुसार, कोयला हर साल देश में उत्पादित कुल बिजली का लगभग 50 प्रतिशत योगदान देता है। ऊर्जा उत्पादन में डीजल का योगदान न्यूनतम है।
पत्रकारों के एक समूह से रविवार को बात करते हुए वासुदेव ने कहा, "हमें बताया जाता है कि ईवी चलाने से पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। बेशक, चूंकि ये वाहन धुआं नहीं छोड़ते, इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन शहरी पर्यावरण और शहरी निवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बेहतरीन हैं। लेकिन पर्यावरण के दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए ऐसा नहीं है। यह एक इकोलॉजिकल सॉल्यूशन (पारिस्थितिक समाधान) नहीं हैं। क्योंकि हम बिजली पैदा करने के लिए वैसे भी जीवाश्म ईंधन जला रहे हैं।"
वासुदेव की टिप्पणी व्यापक रूप से चर्चित तर्क को बल देती है कि इलेक्ट्रिक वाहन तब तक वास्तव में पर्यावरण के अनुकूल नहीं हो सकते, जब तक कि ईवी बैटरी और बिजली के स्रोत में इस्तेमाल होने वाले घटक प्रदूषण का कारण न बनें। जबकि भारत बिजली उत्पादन के लिए ज्यादातर कोयले पर निर्भर है। हाइड्रो, पवन और सौर ऊर्जा जैसे अन्य अधिक पर्यावरण के अनुकूल स्रोत हैं जो हर साल उत्पादित ऊर्जा का लगभग 41 प्रतिशत योगदान देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jaggi Vasudev
- फोटो : X/@SadhguruJV
जग्गी वासुदेव का कार और बाइक कलेक्शन
जग्गी वासुदेव आध्यात्म के अलावा एक ऑटोमोबाइल प्रेमी के तौर पर भी जाने जाते हैं। उन्हें महंगी कारों और दोपहिया वाहनों की सवारी करते देखा गया है। कहा जाता है कि उनके पास महंगी कारों और बाइकों का कलेक्शन भी है, जो सभी पेट्रोल या डीजल से चलती हैं। उनके पास मौजूद कुछ लोकप्रिय कारों और बाइक्स में एक मर्सिडीज-एएमजी जी-क्लास, एक बीएमडब्ल्यू के 1600 जीटी डुकाटी, डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 1260 और एक स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड शामिल हैं। जिस पर उन्हें भारत के एक और लोकप्रिय आध्यात्मिक हस्ती रामदेव को सवारी कराते देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।