फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Policy: टेस्ला की भारत में कारोबार लगाने में दिलचस्पी के बीच, भारत ला सकता है नई ईवी नीति

Thu, 14 Sep 2023 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 02:59 PM IST
विज्ञापन
India planning to come up with new electric vehicle policy to attract more foreign EV makers
Elon Musk, PM Modi - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार भारत में ज्यादा से ज्यादा विदेशी ईवी निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए एक नई और व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाने की योजना बना रही है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के ईवी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से ज्यादा निवेश की उम्मीद कर रही है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla (टेस्ला) नए प्लांट के साथ-साथ कंपोनेंट्स में निवेश के प्रस्तावों के साथ भारत में एंट्री करने की योजना बना रही है।
India planning to come up with new electric vehicle policy to attract more foreign EV makers
Tesla car - फोटो : Tesla
भारत के बड़े बाजार पर कब्जा करने की कोशिश में, टेस्ला नई कार पर जोर दे रही है, जो ईवी निर्माता की अब तक की सबसे सस्ती कार होगी। इसकी कीमत टेस्ला के मौजूदा एंट्री-लेवल मॉडल Model 3 (मॉडल 3) से कम होने की उम्मीद है, जो लगभग 24,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) हो सकती है। इसे भारतीय बाजार और निर्यात के लिए भारत में ही बनाया जाएगा। हाल ही में, एक उच्च-स्तरीय टेस्ला टीम भारत सरकार के अधिकारियों के साथ अपनी निवेश योजना पर चर्चा करने के लिए भारत आई थी। इसके बाद पीएम के अमेरिकी दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने भी एक नए प्लांट सहित भारत में निवेश करने में दिलचस्पी जताई है।
India planning to come up with new electric vehicle policy to attract more foreign EV makers
Elon Musk, PM Modi - फोटो : Social Media
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अगर ईवी निर्माता देश में निवेश के लिए प्रतिबद्ध होते हैं तो भारत विदेशी इलेक्ट्रिक कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) कम करने पर विचार कर रहा है। यह केंद्र की आगामी ईवी नीति का हिस्सा हो सकता है। पीयूष गोयल ने कहा कि नई नीति सभी हितधारकों से चर्चा के बाद तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा, ''हम एक नीति लेकर आएंगे। जैसे ही हमें बड़े पैमाने पर उत्पादन मिलेगा, हम नई प्रौद्योगिकियों के पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं के फल का आनंद लेना शुरू कर देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
India planning to come up with new electric vehicle policy to attract more foreign EV makers
Tesla car - फोटो : Tesla
भारत में टेस्ला की दिलचस्पी लगभग एक साल बाद आई है जब इसके सीईओ ने आयात शुल्क कम नहीं करने के केंद्र के रुख के कारण योजनाओं को व्यावहारिक रूप से रद्द कर दिया था। केंद्र का रुख रहा है कि जब तक ईवी निर्माता निवेश या स्थानीय उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध न हो, तब तक शुल्क में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। टेस्ला के रुख में यह तीव्र उलटफेर काफी अहम है क्योंकि टेस्ला ने केंद्र से कई बार टैक्स को कम करने पर विचार करने का आग्रह किया था। भारत में टेस्ला की एंट्री से अन्य वैश्विक ईवी निर्माताओं के लिए यहां निवेश की योजना बनाने के रास्ते खुल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed