कोरियाई ऑटो दिग्गज ह्यू्ंदै मोटर ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Staria (स्टारिया) लग्जरी MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) को प्रदर्शित किया। Hyundai Staria MPV ने 2021 में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी। यह पहली बार है जब कार निर्माता भारत में एक बड़ी लग्जरी वैन लेकर आया। स्टारिया को दक्षिण पूर्व एशिया सहित वैश्विक बाजारों में यात्री वाहन और वाणिज्यिक दोनों क्षेत्रों में बेचा जाता है। यह Toyota Vellfire (टोयोटा वेलफायर) जैसी बड़ी वैन को टक्कर देती है। एक्सो में शोकेस करने से यह इशारा मिलता है कि ह्यूंदै भारत में स्टारिया MPV को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
2 of 7
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Amar Sharma
Hyundai Staria: साइज में विशाल, जगह है भरपूर
ह्यू्ंदै स्टारिया MPV को देखने पर सबसे पहली चीज जिस पर किसी की भी नजर जाएगी, वह है इसका विशाल आकार। इसकी लंबाई 5,253 मिमी, चौड़ाई 1,997 मिमी और ऊंचाई 1,990 मिमी है। स्टारिया का व्हीलबेस 3,273 मिमी है। स्टारिया MPV ह्यूंदै-किआ N3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। जिसे यह नई पीढ़ी की किआ कार्निवल जैसी कारों के साथ साझा करता है। बड़ी वैन अपने अनोखे डिजाइन के साथ-साथ बहुत ही विशाल इंटीरियर के साथ सबसे अलग है। ह्यूंदै का कहना है कि स्टारिया MPV में 'भविष्य की ओर देखने वाली बॉडी डिजाइन' है जो अंतरिक्ष यान से प्रेरित है। इस MPV में 11 यात्री बैठ सकते हैं।
3 of 7
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Amar Sharma
Hyundai Staria: स्पेसशिप के डिजाइन से प्रेरित
स्टारिया MPV के सामने एक बड़ी विंडस्क्रीन, पूरी चौड़ाई में फैली एक LED लाइट बार, किनारों पर स्थित लो-सेट LED हेडलाइट्स, एक विशाल क्रोम ग्रिल है। MPV के किनारों पर एक अलग और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए लो लाइन वाली बड़ी पैनोरमिक खिड़कियां हैं। MPV में दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे हैं, जिन्हें बटन द्वारा संचालित किया जाता है। पीछे की तरफ, MPV में Ioniq 5 जैसे ह्यूंदै मॉडल से प्रेरित वर्टिकल स्टैक्ड पिक्सेल LED टेल लैंप हैं।
4 of 7
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
Hyundai Staria: इंजन और ट्रांसमिशन
स्टारिया MPV हाइब्रिड, V6 पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। हाइब्रिड सिस्टम 1.6-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करता है। यह इंजन छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इंजन 178 hp की पावर और 265 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 72 hp की पावर और 304 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंबाइंड पावर आउटपुट 242 hp और 367 Nm है। 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन छह-स्पीड या आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। जो 175 bhp की पावर और 431 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
5 of 7
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Amar Sharma
Hyundai Staria: कैसे हैं फीचर्स
स्टारिया MPV का इंटीरियर चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होता है। ह्यूंदै स्टारिया 11, 9 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ-साथ दो-सीटर कमर्शियल वर्जन में उपलब्ध है। एमपीवी के 7-सीटर वर्जन के अंदर की सीटें एक बटन दबाने पर पीछे की ओर झुक सकती हैं। जबकि 9-सीटर वर्जन की दूसरी पंक्ति को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।