{"_id":"5829c1c94f1c1b56368fe018","slug":"hundai-launches-third-generation-tucson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ ह्यूंडाई ट्यूशॉ भारत में लांच ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ ह्यूंडाई ट्यूशॉ भारत में लांच
Mon, 14 Nov 2016 07:38 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला
टीम डिजीटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंडाई ने अपनी नई एसयूवी ट्यूशॉ (थर्ड-जेनेरेशन) को भारत में लांच कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये से 24.99 लाख (एक्स शो रूम, दिल्ली) रखी है।
इससे पहले कंपनी ने 2005 में ट्यूशॉ के फर्स्ट-जेनेरेशन को भारत में लांच किया था लेकिन कार को ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया था, जिसके बाद कंपनी ने 2010 में इसकी बिक्री बंद कर दी थी।
पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लांच
2 of 5
कंपनी ने इस बार इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लांच किया है। पेट्रोल इंजन 2.0 लीटर का है जो 153 बीएचपी की पॉवर और 192 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं 2.0 लीटर का डीजल इंजन 182 बीएचपी और 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह दोनों ही इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आते हैं।
नई ट्यूशॉ के सभी वेरिएंट 2-व्हील ड्राइव में ही उपलब्ध
3 of 5
कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल ट्रांसंमिशन में 13.03 किलोमीटर/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 12.95 किलोमीटर/लीटर की माइलेज देता है। नई ट्यूशॉ के सभी वेरिएंट 2-व्हील ड्राइव में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में आधुनिक फीचर्स
4 of 5
कंपनी ने थर्ड-जेनेरेशन की ट्यूशॉ के डिजाइन को फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 फिलॉसफी पर तैयार किया है। कार में डुअल टोन ब्लैक ब्रिज, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, व्यवस्थित ड्राइवर सीट दी गई है। वहीं कंपनी ने कार में आधुनिक फीचर्स का भी पूरा ख्याल रखा है जिसमें पडल लैंप, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग शामिल हैं।
विज्ञापन
8 इंच का एक इन्फोटेनेमेंट सिस्टम
5 of 5
5 सीटर ट्यूशॉ में 8 इंच का एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो ऑडियो, वीडियो और नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इसमें सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हुए इसमें एबीएस (एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) ईबीडी (इलैक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रब्युशन) और डुअल फ्रंट एयर बैग दिया गया है। वहीं पार्किंग के लिए इसके सभी वेरिएंट में सेंसर रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।