{"_id":"67d2861f1a24fb212702b41f","slug":"how-to-get-maximum-resale-value-of-car-service-history-maintenance-mileage-tips-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: नई की कीमत में बिकेगी पुरानी कार! मिलेगी बेहतरीन रीसेल वैल्यू, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: नई की कीमत में बिकेगी पुरानी कार! मिलेगी बेहतरीन रीसेल वैल्यू, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:46 PM IST
सार
Car Resale Value: कार की रीसेल वैल्यू कई बातों पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स से बारे में जो आपको अपनी कार की हाई रीसेल वैल्यू दिलाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
1 of 6
Car Showroom
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भविष्य में अपनी कार को अच्छे दाम में बेचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कार की रीसेल वैल्यू (Resale Value) कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जिसमें उसकी कंडीशन, सर्विस हिस्ट्री और माइलेज अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि कार की रीसेल वैल्यू बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 6
Car Service
- फोटो : Freepik
कार की नियमित सर्विसिंग कराएं
कार की सर्विसिंग समय पर कराना उसकी परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों को बढ़ाता है। समय-समय पर इंजन ऑयल बदलवाना, ब्रेक्स चेक कराना और बैटरी मेंटेन रखना जरूरी है। सर्विस रिकॉर्ड सही रखने से खरीदारों को भरोसा मिलता है कि कार का अच्छे से ख्याल रखा गया है।
3 of 6
एक्सटीरियर और इंटीरियर मेंटेन करें
- फोटो : Hyundai
एक्सटीरियर और इंटीरियर मेंटेन करें
कार के लुक्स भी रीसेल वैल्यू पर असर डालते हैं। स्क्रैच और डेंट से बचने के लिए पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) या सिरेमिक कोटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटीरियर को साफ-सुथरा रखें और गाड़ी में धूम्रपान या खाने-पीने से बचें ताकि बदबू और दाग-धब्बे न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Car Showroom
- फोटो : Freepik
लो-रनिंग और अच्छा माइलेज बनाए रखें
कार का माइलेज भी रीसेल प्राइस को प्रभावित करता है। ज्यादा किलोमीटर चल चुकी कार की कीमत कम हो जाती है। जरूरत से ज्यादा कार चलाने से बचें और अच्छी ड्राइविंग हैबिट्स अपनाएं ताकि माइलेज बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
5 of 6
Car Sales
- फोटो : Freepik
ऑरिजिनल एक्सेसरीज और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें
अगर आपने कार में कोई मॉडिफिकेशन कराया है, तो कोशिश करें कि वह स्टॉक कंडीशन में ही रहे, क्योंकि ज्यादा मॉडिफाइड कारों की डिमांड कम होती है। इसके अलावा, आरसी, इंश्योरेंस, सर्विस बुक और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट अपडेटेड और सुरक्षित रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।